गुरुवार, 28 मार्च 2024

आजमगढ़ : अचानक से अंबारी में बढ़ गया बंदरों का आतंक से परेशान आम जनमानस।||Azamgarh: Common people are troubled by the sudden increase in terror of monkeys in Ambari.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
अचानक से अंबारी में बढ़ गया बंदरों का आतंक से परेशान आम जनमानस।
लोगों का आरोप शहर से पकड़कर छोड़ दिया।
सिद्धेश्वर पाण्डेय।
दो टूक : आजमगढ़ के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी बाजार और गांव में इस हप्ते बंदरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो गयी है। झुंड के झुंड बंदर लोगों के घरों, दुकानों और बगीचे में दौड़ रहे रहें। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बंदरो के आतंक से बाजार और गांव के लोग परेशान है।
बंदरों के आतंक निरंतर बढ़ने से लोग परेशान हैं।  निरंतर अंबारी में बढ़ रही बंदरों की संख्या के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए है। बंदर हर रोज  बच्चों, बुजुर्गों, राहगीरों महिलाओं को काट रहे हैं। लोगों का गलियों में निकलना मुश्किल हो रहा है।  बंदरों की टोलियां घरों में घुस कर घर में रखा सामान उठा कर ले जाती हैं। बंदरों के डर से गलियों में, छतों पर बच्चे नहीं खेलते हैं। महिलाएं भी छतों पर कपड़े सुखाने के बाद उनकी रखवाली करती हैं। बंदर छतों पर सूखने वाले कपड़े ले जाते हैं। डॉ सुभाष यादव, सत्यप्रकाश यादव, चंद्रभान यादव, अजीत कुमार, हरिराम यादव, डॉ कृष्ण कुमार, संजय कुमार, जेपी यादव आदि लोगों का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले ही रात में ट्रक से बंदरों को अंबारी में छोड़े जाने की चर्चा चल रही है। बंदर लोगों को दौड़ा रहे हैं। घरों में घुस जा रहे हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के लोगों ने तत्काल बंदरो को पकड़वा कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मांग किया है । जिससे बंदरो से सुरक्षा हो सके ।