आजमगढ़:
खानजहापुर में पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल,हुआ गिरफ्तार।।
सिद्धेश्वर पाण्डेय।
दो टूक : आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर में बीती रात पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक पशु तस्कर घायल हो गया वही पुलिस ने चार बछड़े, एक पिकअप वाहन, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जबकि तीन पशु तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस फरार पशु तस्करों की तलाश में जुटी है।
पशु तस्कर अबु तालिब उर्फ तालिब पुत्र जियाउद्दीन निवासी बखरा थाना सरायमीर के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य तस्कर भागने में सफल हो गए। प्रभारी निरीक्षक फूलपुर शशिचन्द चौधरी ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े बारह बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पशु तस्कर वाहन पर पशु लाद रहे हैं। चौकी इंचार्ज अंबारी रज्जन द्विवेदी को भी सूचित किया गया। एक संयुक्त टीम बनाई गई। टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को सामने से आते देख पशु तस्करों ने पुलिस पर गोली चलाई। जबाबी कार्यवाई में पुलिस की गोली एक पशु तस्कर के दाहिने पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन पशु तस्कर मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। घायल पशु तश्कर के खिलाफ 4 मुकदमें दर्ज हैं।