आजमगढ़ :
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उत्तर प्रदेश प्रभारी बने विवेकानंद पांडेय।
सिद्धेश्वर पाण्डेय।
दो टूक: आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पत्रकार संगठन) उत्तर प्रदेश इकाई को सक्रियता प्रदान करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वॉचस्पति ने आजमगढ़ जनपद के डीहपुर निवासी विवेकानंद पांडेय को आजमगढ़ जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार के रूप में उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किए गए इस निर्णय से पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजय कुमार पाण्डेय सहित सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों ने श्री पांडेय को बधाई एवं शुभकामना दिया।