शुक्रवार, 29 मार्च 2024

गोण्डा- एलबीएस डिग्री कॉलेज के विज्ञान परिसर स्थित जंतु विज्ञान विभाग के एमएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं के लिए व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- नगर के श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान परिसर स्थित जंतु विज्ञान विभाग के एमएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के संयुक्त तत्वाधान में व्याख्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जेनेटिक डिसऑर्डर एंड पब्लिक हेल्थ विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यशाला मे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रो डॉ अख्तर अली ने बोलते हुए कहा की जेनेटिक बीमारियों की आज के समय में सफलतापूर्वक जांच तथा इलाज की संभावना बहुत बढ़ गई है। इसी संदर्भ में उन्होंने जिले के एक परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि इस परिवार में चली आ रही जेनेटिक बीमारी को पहचानने से लेकर उसका सफल इलाज उनकी ही लैब द्वारा किया गया। डॉक्टर अख्तर के व्याख्यान से जेनेटिक बीमारियों से विकसित परिवारों में आशा की एक नई किरण दिखाई दी। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो रविंद्र कुमार एवं जंतु  विज्ञान के अध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी ने किया। विभाग के आचार्य डॉ सतीश कुमार तिवारी, डॉ अशोक कुमार पांडेय, आनंद चतुर्वेदी, तंजिला फातिमा ने डॉक्टर अख्तर अली का स्वागत बुके देकर किया। मानसी पांडेय, वंदना तिवारी, विशाखा दुबे आदि छात्र- छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शिवकुमार, रामरूप ने सहयोग किया और समापन डॉ रेखा शर्मा ने किया।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।