रविवार, 24 मार्च 2024

लखनऊ :आंनलाईन सट्टा चलाने वाले गैगे के एक दर्जन साइबर शातिर हुए अरेस्ट।।||Lucknow : A dozen cyber criminals of Gage, who run online betting, were arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
आंनलाईन सट्टा चलाने वाले गैगे के एक दर्जन साइबर शातिर हुए अरेस्ट।।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा टेलीग्राम व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाने वाले आधा दर्जन शातिर साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार जालसाजों के पास 45 मोबाइल फोन, 05 लैपटाप, 02 टेबलेट, 01 वाईफाई राउटर, 02 लैपटाप चार्जर, 01 राउटर चार्जर, 02 मोबाइल फोन चार्जर, 06 चेक बुक, 05 पासबुक, 14 आईडी,आधार कार्ड, 02 पैन कार्ड, 21
एटीएम/डेविड कार्ड, 01 अदद कार्ड बरामद हुआ।
विस्तार:
डीसीपी साउथ ने बताया कि थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा टेलीग्राम व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाने वाले गैंगे 12 शातिर साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इन्होंने न बताया कि विगत काफी समय से ऑनलाइन सट्टा खिलाने के सम्बन्ध में शिकायते प्राप्त हो रही थी जिसके सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टे को रोकने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश निर्गत किये गये थे। जिसके क्रम मे थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत एसबीआई इंक्लेव से दिनांक 24.03.2024 को टेलीग्राम व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से व अन्य फोन काल के माध्यम से लोगो को टास्क देकर ज्यादा फायदा पहुंचाने के नाम पर ठगी करने वाले 12 नफर शातिर साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 45 अदद मोबाइल फोन, 05 अदद लैपटाप, 02 अदद टेबलेट, 01 अदद वाईफाई राउटर, 02 अदद लैपटाप चार्जर, 01 अदद राउटर चार्जर, 02 अदद चार्जर मोबाइल फोन, 06 अदद चेक बुक, 05 अदद पासबुक, 14 अदद आईडी/आधार कार्ड, 02 अदद पैन कार्ड, 21 अदद एटीएम/डेविड कार्ड, 01 अदद क्रेडिट कार्ड बरामद किया गया। 
इनसे से मिले खातों की जांच नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो पोर्टल के माध्यम से किये जाने पर ज्ञात हुआ कि इन खातो के विरूद्ध पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में 26 शिकायते पंजीकृत है जिनको प्रमाणित किया जा रहा है इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 
अभी तक कुल 10 लाख रूपये की धनराशि को फ्रीज कराया गया है तथा इनसे जुडे अन्य खातों को चिन्हित कर फ्रीज किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। ये लोग admin.fairplay.com के माध्यम से लोगों को जोड़ते थे इनसे बरामद इलैक्ट्रानिक उपकरणों की कीमत लगभग 25 लाख रूपये है। सभी छत्तीसगढ़ के अलग अलग जनपद के रहने वाले है। सभी छोट़े मोटे प्रावेट काम करते है।
■गिरफ्तार किए गए जालसाजों का नाम रोहन गोप निवासी ग्राम तोपचाची थाना तोपचाची जिला धनबाद झारखण्ड उम्र करीब 22 वर्ष (जुमैटो मे डिलीवरी ब्याय का काम धनबाद मे)
2. आशीष कुमार सिंह  निवासी ग्राम ठाकुरकली थाना धनबाद जिला धनबाद झारखण्ड उम्र करीब 24 वर्ष (पढाई करता है धनबाद मे)
3. शुभम कुमार निवासी ग्राम फरीदपुर थाना शेखपुरा जिला शेखपुरा बिहार उम्र करीब 22 वर्ष (अमेजान मे डिलीवरी ब्याय का काम)
4. जैकी कुमार निवासी ग्राम फरीदपुर थाना शेखपुरा जिला शेखपुरा बिहार उम्र करीब 19 वर्ष (अकक्षर चेक्स मे हेल्पर की नौकरी गुजरात मे)
5. विजय वावरी निवासी सलानपुर बस्ती थाना रामकनाली जिला धनबाद झारखण्ड उम्र करीब 25 वर्ष (कैटरिंग का काम धनबाद मे)
6. प्रभात कुमार निवासी ग्राम गोहना रोड थाना आरा जिला आरा बिहार उम्र करीब 24 वर्ष (अमेजान मे डिलीवरी ब्याय का काम बिहार मे)
7. राहुल राय निवासी ग्राम धैया थाना धनबाद जिला धनबाद झारखण्ड उम्र करीब 24 वर्ष (प्राइवेट जाब गुजरात मे)
8. बिट्टू कुमार शाह  निवासी कतरास मोड झरिया थाना झरिया जनपद धनबाद उम्र करीब 22 वर्ष (मेडिकल स्टोर की दुकान मे काम झरिया मे)
9. राहुल कुमार  निवासी बघेरा थाना दुर्ग जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष (प्लम्बर का कार्य छत्तीसगढ मे)
10. दीपक शर्मा निवासी हरीमन्दिर कतरास मोड झरिया थाना झरिया जिला धनबाद झारखण्ड उम्र करीब 25 वर्ष (कम्प्यूटर की दुकान पर काम)
11. एकलब्य कुमार निषाद निवासी ग्राम कतरास मोड झरिया थाना झरिया जिला धनबाद झारखण्ड उम्र करीब 25 वर्ष (झरिया मे राशन की दुकान पर काम) 
12. विजय कुमार बावरी चौथाई कुली थाना झरिया जिला धनबाद झारखण्ड उम्र करीब 29 वर्ष (यामहा शोरूम मे पार्टस का काम देखता)
थाना सुशांत गोल्फसिटी मे दर्ज मुकदमा  मु0अ0सं0 147/24 धारा 420 भादवि, 66D IT ACT, ¼ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।