रविवार, 17 मार्च 2024

लखनऊ :शहर में संचालित हो रही धडल्ले से गन्ना जूस की दुकान।।||Lucknow : Sugarcane juice shops are running rampant in the city.||

शेयर करें:
लखनऊ :
शहर में संचालित हो रही धडल्ले से गन्ना जूस की दुकान।।
दो टूक : मौसम मे जैसे जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे वैसे राजधानी के शहर में गन्ना जूस की दुकाने भी हर जगह लगनी शुरु हो गई। चाहे वह गंदगी का स्थान हो या चौराहा हो सब जगह नजर आ रहे है।।
मामला लखनऊ सरोजनी नगर के स्कूटर इंडिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस वूथ के पास गंदगी से भरे हुए नॉले पर लगी गन्ना जूस की दुकान चर्चा का विषय है। जहाँ बदबू की वजह से आस पास लोग रुकते नही है। वहां खाद्य पेय पदार्थ पिलाया जा रहा है। ऐसे ही रायबरेली रोड़ तेलीबाग चौराहा शमशान के पास गन्ना जूस की दुकान जुगाड़ गाड़ी से लगी हुई वही पास मे गंदगी का अम्बार लगा रहता है। 
विस्तार:
राजधानी लखनऊ की सड़कों पर अवैध रूप से संचालित हो रही गन्ने के जूस की दुकाने अधिकतर अनाधिकृत रूप से तैयार की हुई चार पहिया तीन पहिया वाहनों पर संचालित हो रही हैं उनको चलाने वाले लड़के भी अधिकतर नाबालिग है अप्रशिक्षित  है लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है जिसका फायदा अवैध रूप से संचालित होने गन्ने की जूस की दुकानों को पूर्ण रूप से मिल रहा है ,नगर निगम समय-समय पर इन अवैध रूप से संचालित दुकानों पर कार्रवाई करता है नगर निगम की कार्रवाई भी सिर्फ खाना पूर्ति के लिए होती है जिससे मनवढ अवैध रूप से संचालित गन्ना जूस की दुकाने अनवरत दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं अधिकतर दुकानों का नगर निगम के किसी अधिकारी के पास कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है जिससे शहर में संचालित हो रही इन दुकानों की संख्या का सही आकलन किसी भी विभाग के अधिकारी के पास नहीं है दुकान संचालक संजय सिंह निवासी गौरी सरोजनीनगर ने बताया पिछले चार साल से लाइसेंस जारी है नगर निगम ने लाइसेंस जारी कर दिया है मगर कोई नियम कानून हमें नहीं बताया। कोई स्थान निर्धारित नही किया है।
◆ नगर निगम कर्मचारी ने बताया कि लाइसेंस के साथ सभी को नियम कानून का पालन करने और साफ सफाई का कड़ाई से पालन करने का शख्त आदेश दिया गया है जहाँ शिकायत मिलती है जांचोपरांत कार्रवाई भी की जाती है।
◆ जोनल आफिसर से इस संबंध में बात करने पर  उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए गए हैं और सभी को सफाई रखने के निर्देश दिए गए
■ अपर नगर आयुक्त ललित ने बताया स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी को चेतावनी दी गई है कि कोई भी गंदगी ना फैलाएं अगर कोई भी व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उसके ऊपर नियमानुसार कार्रवाई होगी।