शुक्रवार, 29 मार्च 2024

लखनऊ :मोहनलालगंज में रेडरोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स की नयी शाखा का हुआ उद्घाटन।||Lucknow:A new branch of Redrose Group of Schools was inaugurated in Mohanlalganj.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मोहनलालगंज में रेडरोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स की नयी शाखा का हुआ उद्घाटन।।
दो टूक: रेडरोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स की नूतन शाखा भजनमऊ, मोहनलालगंज में भव्य उद्‌घाटन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के एन.सी. सी. की छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के कर कमलों द्वारा विद्यालय की नूतन शाखा का उद्‌घाटन किया गया। ततपश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि, परम सम्माननीय अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ. विक्रम सिंह जी,श्रीमती पद्‌मावती सिंह जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के संरक्षक, संस्थापक श्री आर सी मिश्र जी, प्रबंध निदेशक डॉ प्रशांत कुमार मिश्राजी, अध्‌यक्षा श्रीमती स्मिता मिश्रा जी के द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के राजाजीपुरम शाखा की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली मखीजा ने विद्यालय की 40 वर्षों की प्रगति गाथा का वर्णन करते हुए बताया कि सी. बी.एस ई से मान्यता प्राप्त रेडरोज विद्यालय किस तरह नित नई सफलता के आयाम स्थापित कर रहा है। अपने संबोधन भाषण में डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि वह  काफी लंबे समय से रेडरोज संस्था से जुड़े हुए हैं व  इसकी प्रगति के स्वयं साक्षी रहे हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक आर. सी. मिश्र ने सभी का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रांगण में विद्यालय की चारों शाखाओं की प्रधानाचार्या और सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिनमें से नटखट नंदलाला, आरंभ है प्रचंड, देवों के देव महादेव आदि मनमोहक थे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य शैक्षणिक आफिसर श्रीमती अनुपमा शुक्ला द्वारा सभी को कार्यक्रम की सफलता हेतु आभार प्रकट किया गया।