शुक्रवार, 29 मार्च 2024

लखनऊ:बम बाजी कर कालोनी मे दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार।||Lucknow:Two youths arrested for spreading terror in the colony by throwing bombs.||

शेयर करें:
लखनऊ:
बम बाजी कर कालोनी मे दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोमती नगर इलाके मे खड़ी कार एवं मकान पर बम फेक कर कालोनी मे दहशत फैलाने वाले फरार दो बदमाशों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। 
विस्तार:
पुलिस के मुताबिक थाना गोमतीनगर में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे बम बाज बदमाशों को पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र खरगापुर मण्डी
 से शुक्रवार को पकड़ लिया। हिरासत मे लिए गए युवको ने पूछताछ मे अपना नाम हरिविजय सिंह निवासी छुटका विसवा थाना हलियापुर सुल्तानपुर, हाल पता अहिमामऊ थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ और दूसरे युवक ने अपना नाम शिवम सिंह निवासी सरसावा अर्जुनगंज थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ का रहने वाला बताया है। दोनो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
■ बताते चले कि - लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र विनय खंड 3 मे रहने वाले सच्चिदांनद शर्मा ने गोमतीनगर थाने मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि बीते 21 मार्च को लगभग 12 से 12.30 बजे रात्रि मे दो गाडिया एक स्कार्पियो तथा एक ब्रेजा गाडी से 8-9 अज्ञात लडके घर के पास रेकी करने के बाद  खडी स्कार्पियो UP 32 LX 0369 के ऊपर बम फेकते हुए बेसबाल के दण्डे से गाडी को तोड फोड दिये और मोहल्ले में दहसत फैलाने हेतु असलाहा लहराते हुए फायरिंग कर भाग गये। और भागते हुए अराजक तत्वों ने घर पर भी बम से हमला किया।
पीडित ने बताया कि इस घटना के पूर्व में भी 10 /6/2023  को भी हमारे घर पर बम से जानलेवा हमला किया गया था जिसके संदर्भ में थाना गोमती नगर मे अपराध संख्या 0362/2023 अन्तर्गत धारा 336/506 IPC मे मुकदमा दर्ज कराया था।
लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं किया लिहाजा मन बढ़ बदमाशों ने दूबारा घर पर बम से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई। इस घटना से घर वालो के साथ मोहल्ले वाले भी दहशत मे है बम बाजी और तोड़फोड़ घटना आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हुई है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया शेष की तलाश कर रही है।