बुधवार, 27 मार्च 2024

लखनऊ :PGI पुलिस ने दो गांजा तस्करों दो किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार।||Lucknow:PGI police arrested two ganja smugglers with two kilograms of ganja.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI पुलिस ने दो गांजा तस्करों दो किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई की पुलिस ने युवाओं को नशे की आगोश में धकेलने वाले दो शातिर तश्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विस्तार:
पीजीआई निरीक्षक बृजेश चन्द्र तिवारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के कासाग्रीन अपार्टमेंट के पास से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गये तश्करों में इक्कीस वर्षीय गौरव सिंह जो मूल रूप से सुलतानपुर जनपद का रहने वाला है और वर्तमान समय में वृन्दावन योजना के सेक्टर अट्ठारह में कैलाश इंक्लेव में रहता है वहीं दूसरा अभियुक्त विधाता तिवारी बाराबंकी जनपद के थाना असंद्र क्षेत्र का निवासी है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तश्करों के पास से 1.865 किग्रा गांजा और नकदी के साथ एक दो पहिया वाहन की बरामदगी की गयी है।
नाम पता व व्यवसाय-
1-गौरव सिंह उम्र 21 वर्ष ग्राम तेरैन पोस्ट चकिया थाना लमहुआ जनपद सुलतानपुर हाल पता जी 712 कैलाश एनक्लेव सेक्टर 18 वृंदावन योजना थाना पीजीआई जनपद लखनऊ ।
2- विधाता नाथ पुत्र नक्क्षेद तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम रेरा पोस्ट दादूपुर थाना असंद्रा  बाराबंकी के रहने वाले है। इनके पास से
1.1 किलो 865 ग्राम अवैध गांजा
2. 14500/- रुपये नगद दोनो से
3. घटना में प्रयुक्त एक वाहन स्कूटी UP32ML4314 को 207 एमवी एक्ट मे सीज।
अभियुक्त गौरव सिंह का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 176/24 धारा 8/20/29 NDPS Act थाना पीजीआई जनपद लखनऊ
 विधाता नाथ का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 176/24 धारा 8/20/29 NDPS Act थाना पीजीआई जनपद लखनऊ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-निरीक्षक ब्रजेश चन्द्र तिवारी,उ0नि0 विकास कुमार तिवारी,हे0का0 रामू यादव,हे0का0 आशुतोष सिंह,हे0का0 सौरभ राठी टीम ने गिरफ्तार किया।।