गुरुवार, 28 मार्च 2024

सुल्तानपुर::भारत की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय पटल पर कर रहीं देश का नाम रोशन।||Sultanpur::India's talents are making the country proud on the international stage.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर::
भारत की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय पटल पर कर रहीं देश का नाम रोशन।
दो टूक: साहित्यकार बृजेश कुमार वर्मा और लोक गायक छविलाल पाल का नेपाल से हुआ सारस्वत अलंकरण।
विस्तार:
शब्द प्रतभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन लुम्बिनी नेपाल में हुए अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान 2024 का आयोजन आनंद गिरि मायालु की अध्यक्षता में 26फरवरी 2024 को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में नेपाल सरकार के भन्डारी लाल अहिर कृषि एवं भूमि व्यवस्था मंत्री लुंबिनी प्रदेश मौजूद रहे। नेपाल की संस्था यह देश विदेश की उच्च श्रेणी की प्रतिभाओं को सम्मानित करती है।साहित्य के क्षेत्र में युवा साहित्यकार की योग्यता का आंकलन करते हुए ग्राम बलरामऊ सुलतानपुर निवासी पूर्व सैनिक बृजेश कुमार वर्मा तथा अवधी लोक गायन के क्षेत्र में पारंगत बिरहा सम्राट छविलाल पाल वनगांव, भीटी, अम्बेडकर नगर को संस्था ने श्रेष्ठ गायन प्रतिभा के रूप में चयनित कर नोबुल टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2024 के सम्मान से अलंकृत किया। हिंदी , अवधी तथा नेपाली भाषा साहित्य एवं कला संस्कृति के विकास और नेपाल भारत के संबंधों को मजबूती प्रदान के उद्देश्य से इस आयोजन में दोनों प्रतिभाओं को चयनित कर सम्मानित करने का निर्णय लिया। संस्था द्वारा प्रेषित अलंकरण अंगवस्त्रम्, रुद्राक्ष माला, नेपाली टोपी, मोमेंटो,मेडल, विशिष्ट कार्ड,सम्मान पत्र डाक द्वारा 22 मार्च 2024 प्राप्त हुआ।
       बताते चलें कि पूर्व सैनिक बृजेश कुमार वर्मा अध्यापन कार्य करते हुए साहित्य सेवा कर रहे हैं और छविलाल पाल अवधी लोक गायक हैं,जिनका गीत यूट्यूब के माध्यम से विश्व स्तर पर सुना जाता रहा है।ये अवधी सम्राट श्याम चरित मानस महाकाव्य के रचयिता माधवदास के शिष्य हैं आकाशवाणी, सांस्कृतिक विभाग से चयनित हैं,जो सरकारी,गैर सरकारी संस्थाओं, प्रतिष्ठानों में संगीतमयी प्रस्तुति देकर सम्मान प्राप्त करते रहे हैं।इस उपलब्धि पर संस्था का आभार व्यक्त करते हुए राज बहादुर राना, सर्वेश कान्त वर्मा,पवन सिंह, रमेशचन्द्र नंदवंशी,पवन कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव, डॉ राम प्यारे प्रजापति, डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप,जटायु,चित्रेश,साहित्येंन्दु जैसी जनपद की महान साहित्यिक हस्तियों ने शुभकामनाएं और बधाई दिया।