गुरुवार, 28 मार्च 2024

सुल्तानपुर:सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान व मतदाता जागरूकता समारोह सम्पन्न।||Sultanpur:Retired teachers' felicitation and voter awareness ceremony concluded.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर:
सेवानिवृत शिक्षकों के सम्मान व मतदाता जागरूकता समारोह सम्पन्न।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा की अध्यक्षता व  दामोदर तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय आशापुर में शिक्षा क्षेत्र के चार सेवानिवृत्ति शिक्षक,शिक्षिकाओ का सम्मान किया गया।उन्हें भगवान श्री राम की प्रतिमा अंग वस्त्रम व रामायण की पुस्तक भेंट की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा ने सेवा निवृत्त शिक्षिका उर्मिला सिंह को प्रभु राम की प्रतिमा भेंट करते हुए उनके सुखद जीवन की कामना की।, कार्यक्रम में विंदु देवी, रघुनंदन प्रताप सिंह ,जनकलली को भी समान्नित किया गया।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा, दीपेंद्र सिंह राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष ,अशोक सिंह ब्लॉक संयोजक रवि सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, राम मगन, रोहित द्विवेदी प्रमोद सिंह यादव, घनश्याम वर्मा, सफदर मेहंदी, संचालक अशोक विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार ,सुनील कुमार ,अमित दीक्षित ,रमाशंकर तिवारी  व अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।