शनिवार, 6 अप्रैल 2024

लखनऊ :पांच न्याय 25 गारंटियों से बदलेंगे भारत की तस्वीर: अजय राय।||Lucknow:Five justices and 25 guarantees will change the image of India: Ajay Rai.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पांच न्याय 25 गारंटियों से बदलेंगे भारत की तस्वीर: अजय राय।
दो टूक : अपने 138 साल के इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा से ही जनता की आवज रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव देश की दिशा एवं दशा को बदलने वाले चुनाव होंगे। पिछले दस सालों में भाजपा के कुशासन ने देश की सतत विकासशील गति को ना सिर्फ रोका है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पीछे भी धकेलने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी पुनः इस देश को विकास की डगर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विस्तार:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा ने अपने दस साल के कुशासन में सरकारी संस्थाओं के दुरूपयोग से लोकतंत्र की हत्या की, झूठे वादे कर इस देश की जनता को छला, धार्मिक उन्माद बढ़ाकर इस देश मे सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कुकृत्य किया है, लेकिन अब इस देश की जनता जागरूक हो चुकी है और वह आसन्न चुनाव में कांग्रेस की न्याय गारंटियों पर विश्वास कर लोकतंत्र में आस्था रखते हुए इस बार कांग्रेस पार्टी को वोट देने का मन बना चुकी है।

श्री राय कहा कि चाहे आधी आबादी को सरकारी नौकरियों में हिस्सा देने की बात हो या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना हो, युवाओं के लिए पहली नौकरी की व्यवस्था हो या राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तर्ज पर मुफ्त चिकित्सा की बात हो, व्यापारियों की सहूलियत के लिए जीएसटी के पुनः संरचना की पहल हो, या विद्यार्थियों के लिए लोन माफी का प्रावधान हो प्रत्येक वर्ग के साथ कांग्रेस पार्टी न्याय पत्र के जरिये न्याय करने के संकल्प के साथ आगामी लोकसभा चुनाव लडेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने कहा कि हम हम इस चुनाव में न्याय पत्र के 5 न्याय एवं 25 गारंटियों को आधार बनाकर जनता के बीच में जायेंगे।  उन्होंने बताया कि यह कांग्रेस का न्याय पत्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, हमारे नेता श्री राहुल गांधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के द्वारा लगातार जनता के सम्पर्क में रहकर और उनकी बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कभी कोई फर्क नहीं रहा। हमने पहले भी किसानों के लोन माफ किये है, देश में पारदर्शिता के लिए RTI जैसे कानून को अस्तित्व में लाये हैं, मनरेगा के जरिये रोजगार को सुनिश्चित किया है, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भोजन का अधिकार दिया है, RTE के जरिये शिक्षा को हर वर्ग में पहुचाने की ईमानदार कोशिश की है।

कांग्रेस पार्टी न्याय पत्र के अपने सभी वादों को निभायेगी और जनता को दस साल के भाजपा के इस कुशासन से मुक्त करायेगी।