अम्बेडकर नगर :
अम्बेडकर जयंती पर राजस्थान में सम्मानित होंगे सर्वेश कान्त वर्मा सरल।
दो टूक : सुलतानपुर: भीम सेवा समिति फरडोद के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के 134 वीं जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर भीम आडोटोरियम हाल ग्राम फरडोद तहसील जायल, नागौर , राजस्थान में आगामी 13 और 14 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद के साहित्यकार, पाठ्य पुस्तक लेखक, शिक्षक सर्वेश कान्त वर्मा सरल रामरती इंटर कालेज द्वारिकागंज सुलतानपुर को अम्बेडकर कीर्ति सम्मान 2024 से अलंकृत किया जायेगा।
कार्यक्रम के आयोजक सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष, पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महंत श्री डॉ नानक दास जी महराज के नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत से बाबा साहब अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलते हुए राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता, सद्भावना भाईचारे, नैतिकता, ईमानदारी मानवता के क्षेत्र में विशेष असाधारण कार्य किया है।100 प्रतिभाओं को चुन चुन कर डॉ आंबेडकर कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया जाना है।
महंत श्री डॉ नानक दास जी ने बताया की प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम आंबेडकर जयंती के अवसर पर कराया जाता है और जाति मजहब से ऊपर उठकर देश के होनहार कर्मठशील व्यक्तियों को नि:शुल्क सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया जाता है। वहीं इस आयोजन के कार्यक्रम प्रबंधक डॉ अभिषेक कुमार ने बताया की महंत डॉ नानक दास जी महराज का पिछले 20 वर्षो के कठिन परिश्रम और त्याग के बदौलत उन्होंने देश के हजारों नौजवानों, वरिष्ठ व्यक्तियों जो राष्ट्र हितकारी, समाज परोपकारी कार्यों में संलग्न है उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने पूर्व से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण के विद्वतजनों को एक मंच पर लाकर अद्भुत और ऐतिहासिक कार्य किया है। साहित्य के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने हेतु वर्मा जी को जनपद के सम्मानित साहित्यकारों , प्रबुद्ध जनों ने अग्रिम बधाई दी है।