शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

अम्बेडकरनगर :दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हाथ भेजा गया जेल।||Ambedkar Nagar:The rape accused was caught by the police and sent to jail.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हाथ भेजा गया जेल।
दो टूक: अंबेडकर नगर जनपद के कोतवाली टांडा पुलिस टीम ने स्थानीय तहसील में प्राइवेट कर्मचारी के रूप में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करने वाले दुष्कर्म आरोपी को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार:
पुलिस के मुताबिक कोतवाली टाण्डा मे दर्ज दुष्कर्म मामले फरार चले रहे कम्प्यूटर आपरेटर अक्षय सिंह को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से 34 दिन के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
बताते चले टांडा तहसील में प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत अभियुक्त अक्षय सिंह पुत्र गोविंद सिंह ने निवास प्रमाण पत्र बनवाने आई एक लड़की को अपने जाल में फंसा कर उसकी शादी का झांसा देते हुए दुराचार किया मामले में बड़ी मुश्किल से पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 29 फरवरी 2024 को कोतवाली टांडा में मुकदमा दर्ज किया गया था और तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था की गुरुवार की सुबह कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी कांस्टेबल अजीत यादव वह महिला कांस्टेबल शिखा मिश्रा के साथ बस स्टैंड टांडा के पूर्वी गेट के बगल से गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी मोहल्ला मीरापुर कोतवाली टांडा को धारा 376,504,506 आईपीसी के तहत न्यायालय चालान भेजा गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।