शनिवार, 13 अप्रैल 2024

लखनऊ :सपेरों की बस्ती में भारत विकास परिषद ने चैत्र नवरात्रि में किया कन्या पूजन।||Lucknow:Bharat Vikas Parishad Chhatrapati branch performed Kanya Pujan on Chaitra Navratri in the colony of snake charmers.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सपेरों की बस्ती में भारत विकास परिषद ने चैत्र नवरात्रि में किया कन्या पूजन।
दो टूक : भारत विकास परिषद "छत्रपति शाखा, लखनऊ  शाखा द्वारा अंगीकृत गांव देवी सिंह खेड़ा में स्थित संपेरों की बस्ती में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में गांव की छोटी छोटी लगभग 125 कन्याओं का पूजन  एवं भोज का आयोजन किया गया। 
विस्तार :
आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम देवी दुर्गा मां के चित्र पर सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनकी आराधना की गयी।इस अवसर पर  शाखा के सदस्य सपरिवार उपस्थित थे। शाखा की महिलाओं द्वारा कन्याओं  के पैर पखारे गये, माथे पर तिलक लगाकर उन्हें लाल चुनरी पहनाई गई ।इसके बाद विधिवत तरीके से कन्याओं को अपने हाथ से प्रसाद खिलाया गया। तथा सभी  कन्याओं को उपहार स्वरूप टिफिन, बिस्कुट, फ्रूटी एवं चिप्स दिया गया। 
शाखा अध्यक्ष  दाऊ दयाल अग्रवाल, ने कन्या पूजन के महत्व, और इससे जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में जानकारी दी। शाखा संरक्षक प्रदीप कुमार सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो भी भक्त विधि-विधान से माता की पूजा आराधना करते हैं, और कुमारी कन्याओं का पूजन करते हैं उन्हें माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शाखा सचिव  रवि भटनागर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से अपने विचार व्यक्त किये तथा शाखा की महिला संयोजिका  दीप्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कन्या पूजन करने से माता की कृपा आप पर बनी रहती है, और  घर-परिवार में सुख-समृद्धि रहती है। ऐसा करना आपके धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान को भी बढ़ाता है।
सभी सदस्यों ने सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।
शाखा कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा सभी सदस्यों एवं गांव वालों का धन्यवाद प्रेषित किया गया।