शनिवार, 13 अप्रैल 2024

लखनऊ:बदमाशों ने छात्र को चाय की दुकान से घसीट कर पीटा,झोका फायर,तीन गिरफ्तार।||Lucknow:Criminals dragged a student from a tea stall, beat him up and opened fire, three arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ:
बदमाशों ने छात्र को चाय की दुकान से घसीट कर पीटा,झोका फायर,तीन गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना तालकटोरा क्षेत्र राजाजीपुरम जलालपुर स्थित चाय के होटल पर दबंगों ने छात्र को घसीटकर बाहर ले जाकर पीटने के बाद निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें छात्र किसी तरह से बच गया। गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी असहला लहराते हुए मौके से भाग निकले। गुरुवार देर रात पीडित छात्र ने तालकटोरा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार:
 मिली जानकारी के लिए अनुसार थाना पारा क्षेत्र देवपुर पारा निवासी सूरज सिंह हार्डवेयर नेटवर्किंग का कोर्स कर रहा है। गुरुवार को वह दोस्त मंजुल यादव से मिलने के लिए गया था। राजाजीपुरम ए-ब्लॉक स्थित चाय की दुकान पर साथी का इंतजार कर रहा था। तभी समीर, राहुल ठाकुर, राजा दीक्षित, नम्मू व अजीज उर्फ आरिफ आ धमके। जिन्होंने होटल पर मौजूद सूरज को घसीट कर बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। दबंगों से बचने के लिए सूरज ने भागने का प्रयास किया। जिस पर समीर और राहुल ने उसे दबोच लिया। इस बीच आरोपियों ने असलहे से फायरिंग भी की थी। लेकिन सूरज किसी तरह से धक्का देकर भाग निकला। जिसका पीछा करते हुए समीर ने तीन राउंड हवाई फायरिंग किया। गोलीबारी से इलाके मे दहशत फैल गई। सूचना पर पहुची पुलिस घटना की छानबीन शुरु कर दी।
इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र दुबे ने बताया कि पांच दिन पहले सूरज आशियाना क्षेत्र एक रेस्टोरेंट में गया था। जहां समीर भी साथियों के साथ अया हुआ था। खाना खाने के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। बवाल बढ़ते देख रेस्टोरेंट कर्मियों ने दोनों को अलग किया था। इसी का बदला लेने की नियत से समीर साथियों संग सूरज को तलाश रहा था। गुरुवार को चाय के होटल पर नजर आते ही हमला कर दिया। पीडित सूरज की नामजद तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी राहुल सिंह उर्फ भूरा, समीर बादशाह और राजा को पकड़ा गया है शेष की तलाश की जा रही है।