गुरुवार, 11 अप्रैल 2024

लखनऊ :सड़क हादसे मे तपड़-तपड़कर राजगीर मिस्त्री की हुई मौत।।||Lucknow:Rajgir mechanic died in a road accident.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सड़क हादसे मे तपड़-तपड़कर राजगीर मिस्त्री की हुई मौत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
मोहनलालगंज क्षेत्र हरिकंशगढ़ी के पास में हुए एक सड़क हादसे मे राजगीर मिस्त्री की तड़प-तड़प कर  मौत हो गई।घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा किसी ने उसकी मदद नहीं की बल्कि उसका वीडियो बनाते रहे यदि समय रहते पास के अस्पताल पंहुचा दिया गया होता तो शायद मौत नही होती।सूचना पर बिलम्ब से पहुची पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार
कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र पुलिस चौकी हरिकंशगढी के पास रायबरेली रोड़ पर बाईक सवार राजगीर को ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मारकर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल युवक सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सूचना पाकर जब तक पुलिसकर्मी पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक नगराम के इब्राहिमाबाद के निवासी पैंतीस वर्षीय पवन कुमार राजगीर का काम करते थे। बृहस्पतिवार को राजगीर बाईक से लखनऊ काम पर जा रहा था तभी रास्ते मे लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर हरिकंशगढी पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारते हुए राजगीर  को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।