मऊ :
वोट के लिए कैबिनेट मंत्री ने खेत में किसान-मजदूरों के बीच काटे गेंहूँ।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोषी लोकसभा क्षेत्र जनसम्पर्क के दौरान शनिवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर तपती दोपहरिया मे मजदूरों के बीच खेत मे गेहूँ काट कर लोक सभा प्रत्याशी बेट के लिए समर्थन मांगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और विपक्षी पार्टी चुटकी लेने लगे।पब्लिक कहने लगी चुनाव जो न करा दे।
विस्तार:
लोकसभा चुनाव की तिथियाँ जैसे जैसे नजदीक आ रही वैसे राजनेता प्रचार प्रसार के क्षेत्र मे जनता के बीच पहुच रहे है। इसी क्रम में प्रथम चरण के लिए 1 जून घोसी लोकसभा का होने वाले मतदान से पहले प्रचार अभियान ने गति पकड़ ली है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दस्तक देकर वोट की मनुहार करते देखे जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार इस अंदाज में होगा, शायद आपने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, शनिवार घोसी मे अपने अरविन्द राजभर के पचार विधानसभा में अपने खुद के प्रचार के दौरान एक किसान की खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटते हुए नजर आए।लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नेता अपने-अपने हिसाब से मतदाताओं का मन जीतने के प्रयास में लगे हैं। लेकिन मतदाता तो सहाब मतदाता ही होता है, उसकी मर्जी हो जिसे अपना मत दे और नहीं मर्जी हो तो न भी दे। इतना कुछ समझने के बाद भी नेता चुनावी प्रचार में हर वह हथकंड़े अपना रहे हैं, जिनसे उन्हें लगता है कि उनकी जीत संभव हो जाएगी। दरअसल, घोसी लोकसभा से भाजपा व सुभासपा के गठबंधन की प्रत्याशी अरविन्द राजभर हैं, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने बेटे अपने प्रचार के लिए गए थे।
■ बता दें कि प्रचार के दौरान नेताजी को पता नहीं ऐसी क्या सूझी की नेताजी खेत में काम कर रहे किसान के पास पहुंचे और फसल काटने की दराती हाथ में लेकर फसल काटने में लग गए। उनके साथ फसल काटने में ओमप्रकाश राजभर भी नजर आए। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या मतदाता नेताओं के इस प्रचार करने के अंदाज को अपने खुद के जहन में उतार कर इस तरह नेताओं को वोट दे देंगे। क्योंकि उन्हें भी यह पता है कि नेताजी सिर्फ पांच मिनट के लिए फसल काटेंगे। इसके बदले भी इन्हें वोटों की फसल खुद के पक्ष में काटने की उम्मीद है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओ पी राजभर गेंहू काटते हुए---देखें वीडियो।