रविवार, 7 अप्रैल 2024

सुल्तानपुर:लोहरामऊ में भाजपा कार्यर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस।||Sultanpur:BJP workers celebrated BJP foundation day in Lohramau.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर:
लोहरामऊ में भाजपा कार्यर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के शक्तिकेंद्र बैजापुर में पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और धूम धाम से भाजपा का स्थापना दिवस मनाया।।
विस्तार:
शक्तिकेंद्र बैजापुर पर मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री एडवोकेट अशोक कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल मंत्री संजय पांडेय (पवन)शामिल हुए भाजपा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर महामंत्री अशोक कुमार वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंत्योदय के विचार को आत्मसात किया,सेवा ही संगठन के मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले सभी कार्यकर्ताओं को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के 45 वें पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और 
शुभकामना के साथ 2024 के इस चुनाव में अपने बूथों को अधिक मतों से विजय दिलाने हेतु उनसे संकल्प लेने का आह्वान किए। शक्ति केंद्र लोलेपुर में मंडल प्रभारी संतोष सिंह शामिल हुए,स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ अध्यक्ष संदीप पाण्डेय, विनोद मिश्रा, रोहित पांडेय,संयोजक प्रमोद पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि सतीश पांडेय व पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।