गुरुवार, 23 मई 2024

गोण्डा- इटियाथोक के संझवल प्रावि0 में तैनात प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका हुई निलंबित, कुछ दिन पूर्व स्कूल मे हुआ था विवाद

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के संझवल स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका निलंबित कर दी गई है। उक्त विद्यालय में बीते 11 मई को उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुवा था। सहायक अध्यापिका नेहा जैन का आरोप था कि प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने उन्हें पीटा है। विवाद का एक विडिओ भी वायरल हुवा था। यहाँ हुए विवाद के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका को निलंबित किया गया है। बता दे की कुछ दिन पूर्व रजिस्टर में हाजिरी लगाने को लेकर यहाँ विवाद हो गया था। महिला प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका के बीच मारपीट हुई थी और आपस मे गाली गलौज भी हुआ था। यहाँ हुए विवाद के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका कहकशां बेगम व सहायक अध्यापिका नेहा जैन को निलंबित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय व इटियाथोक को जांच सौंपी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने बताया कि विवाद का मामला इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था और स्कूल में विवाद व मारपीट जैसे प्रकरण से विभाग की छवि धूमिल हुई। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी इटियाथोक को सौंपी गई थी। प्रथम दृष्टया जांच में प्रभारी प्रधानाध्यापिका कहकशां बेगम व सहायक अध्यापिका नेहा जैन दोषी पाई गई। इस पर दोनों को निलंबित किया गया है। दो सदस्यीय समिति को जांच सौंपी गई है। कहकशां बेगम को प्राथमिक विद्यालय बिरमापुर व सहायक अध्यापिका नेहा जैन को प्राथमिक विद्यालय परसिया बहोरीपुर से संबद्ध किया गया है।