बुधवार, 22 मई 2024

अम्बेडकर नगर : कैबिनेट मंत्री अनिल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए है कृत संकल्पित।||Ambedkar Nagar: Cabinet Minister Anil said that PM Narendra Modi is determined to make India a developed nation.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
कैबिनेट मंत्री अनिल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए है कृत संकल्पित।
ए के चतुर्वेदी।
दो टूक : अंबेडकर नगर के जलालपुर में प्रचार प्रसार के अंतिम दिनों में जनपद में भाजपा नेताओं और प्रदेश शासन के मंत्रियों द्वारा लगातार दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उत्साह और उमंग भरते हुए मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं । इसी कड़ी में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुऎ मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सरकर की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते  कहा कि 
भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर यह से भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडे की जीत सुनिश्चित है। तीसरी बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का निवेदन किया।
          उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास नेतृत्व और नीति नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व में बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।हर गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास,फ्री राशन देकर बड़ा काम किया है। किशोर किंग कालोनी में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता किमो जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर ने किया।वहीं सोनगांव मंडल की शक्ति केंद्र की बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष अनु मोर्चा भगवती प्रसाद रावत एंव भाजपा नेत्री किरन पांडे और जलालपुर नगर आयोजित चौपाल को नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में चलने का आवाहन किया।विधानसभा मीडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री किरन पांडे,भाजपा नेता रानू राजभर,किमो जिला महामंत्री महेंद्र चौहान,नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,राजाराम मौर्य,सुरेश गुप्त,अशोक उपाध्याय,अमित गुप्त,रोशन सोनकर, राम वृक्ष,राम जगत, विनोद कुमार,विशाल गौतम,नीरज त्रिपाठी,दीपक अग्रहारी,राजेश पांडे ,देवेन्द्र मिश्र,सुनील चौहान 
समेत बूथ अध्यक्ष एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।