अम्बेडकरनगर:
अवैध गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
ए के चतुर्वेदी।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद में पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के कुशल पर्वेक्षण में, शिवांगी त्रिपाठी थानाध्यक्ष मालीपुर के नेतृत्व में दिनांक 20.05.2024 को समय 6.10 बजे दौराने क्षेत्र भ्रमण मुखबिर खास की सूचना पर उ0नि0 शिव कुमार मय हमराही कर्म०गण द्वारा स्थान बाबा झारखण्डी मन्दिर के पहले बाग के किनारे मालीपुर रोड़ सड़क पर बहदग्राम बरौली आशानन्दपुर से एक व्यक्ति जिसका नाम संजय प्रजापति उर्फ राजू पुत्र त्रिभुवन प्रजापति निवासी ग्राम बरौली आशानन्दपुर (भगलापुर) थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 38 वर्ष है, को कुल 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संजय प्रजापति उर्फ राजू उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124/2024 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर मा० न्यायालय भेजा गया।