गुरुवार, 9 मई 2024

गोण्डा- पुलिस मुठभेड़ में ईनामिया बदमाश गोली लगने से घायल/गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- जिले की थाना छपिया पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात मे बड़ी कार्रवाई की है। धारा 302 भादवि से सम्बन्धित 25,000/- के ईनामिया वांछित हत्याभियुक्त अजय वर्मा पुत्र जोखू वर्मा निवासी सिसहनी थाना छपिया जो की पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त जानकारी एसपी विनीत जायसवाल ने मीडिया को देते हुए बताया की गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा, 3 अदद खोखा, 1 अदद जिन्दा कारतूस व 1 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया की बीते 3/4 मार्च 2024 की मध्यरात्रि करीब 1 बजे थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम चान्दारती में पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या करने की घटना घटित हुई थी। इसमें वादी की सूचना पर स्थानीय थाना पर मु0अ0स0-61/2024, धारा 302 भादवि बनाम अजय वर्मा व राज सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। स्वयं पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने स्वाट/सर्विलांस, डाग स्क्वायड, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एसपी ने घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कुल 5 टीमों का गठन किया था।

टीम ने पूर्व में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उक्त घटना में वांछित अभियुक्त अजय वर्मा गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। इसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके क्रम में गुरुवार की देर रात करीब 8:45 बजे थाना छपिया, उमरीबेगमगंज व SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय वर्मा की गिरफ्तारी हेतु बगही बगिया के पास घेराबन्दी की गयी।

एसपी ने बताया की पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अभियुक्त अजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और घायल अवस्था मे उसे उपचार हेतु सीएचसी छपिया में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 1 अदद जिंदा व 3 अदद खोखा कारतूस व 1 अदद मोटरसाईकिल CT 100 लाल रंग की बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।