शनिवार, 25 मई 2024

लखनऊ: दिनदहाड़े इन्दिरा नगर मे आईएएस के घर मे लछट विरोध पर पत्नी की निर्मम हत्या।Lucknow: In broad daylight, in Indira Nagar, IAS's wife was brutally murdered for protesting against lewdness.||

शेयर करें:
लखनऊ: 
दिनदहाड़े इन्दिरा नगर मे आईएएस के घर मे लछट विरोध पर पत्नी की निर्मम हत्या।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के इन्दिरा नगर सेक्टर 20 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां दिनदहाड़े पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की लूट के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया आलाधिकारियों समेत स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी।घटना के वक्त पूर्व आइएएस अधिकारी गोल्फ क्लब खेलने गए हुए थे घर आने पर घटना की जानकारी हुई।
विस्तार:
मिली जानकारी के मुताबिक थाना गाजीपुर क्षेत्र इन्दिरा नगर सेक्टर 20 मे  इंदिरा नगर की है। पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे  पत्नी मोहिनी दुबे के साथ रहते है।शानिवार की सुबह रिटायर आइएएस देवेन्द्र कुमार दुबे गोल्फ खेलने क्लब गए हुए थे वहां से लौटने पर उन्होंने पाया कि घर खुला था। घर  की अलमारियां खुली थींऔर पत्नी मोहिनी के गले पर फंदा लगा था। पत्नी को फंदे से लटका देख उनके घर में कोहराम मच गया। घर के सीसीटीवी के दोनो डीवीआर गायब थे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची जांच पड़ताल शुरु कर दी। देवेन्द्र दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। 
पुलिस के मुताबिक थाना गाजीपुर क्षेत्र इंदिरा नगर में पूर्व आइएएस अधिकारी देवेन्द्र नाथ दुबे घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में लूटपाट कर एक महिला (श्रीमती ललित मोहिनी दुबे पत्नी श्री देवेंद्र नाथ दुबे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) की हत्या कर दी गई है। सूचना पर स्थानीय की पुलिस मौके पर पहुंची तत्पश्चात पुलिस उपायुक्त पूर्वी, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध व पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड टीम द्वारा साक्ष्यों का संकलन किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और देवेन्द्र नाथ दुबे की विधिक कार्यवाही की जा रही है घटना के अनावरण हेतु चार टीमों का गठन किया गया है घटना के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा साथ ही हर संदिग्ध से पूछताछ जारी है।