लखनऊ:
पत्रकारों ने बेसहारा महिला के मृत पति का किया अंतिम संस्कार।
◆मदद को लेकर अवध प्रेस क्लब आया आगे, बढ़ाए मदद को हांथ।
दो टूक: राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड़ आशियाना सेक्टर एम रिक्शा कालोनी विश्वनाथ अकैडमी के पास एक बुजुर्ग सोनू की बीमारी के चलते बीती रात मृत्यु हो गई। गरीबी से लाचार वृद्ध पत्नी सुशीला अपने बीमार पति की हुई मौत के बाद शव के पास रो रही थी कालोनी के इक्का दुक्का लोग ही वहां मौजूद रहे उसका कालोनी में अपना कोई नहीं था अब बेबस महिला अपने पति का अंतिम संस्कार करे भी तो कैसे? मामले की जानकारी अवध प्रेस क्लब के सदस्य सुमित सिंह को हुई सुमित सिंह ने मामला प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष सिंह को बताया। आशीष सिंह द्वारा मौके पर कुछ पत्रकारों साथियों के साथ पहुंचकर रो रही महिला को ढांढस देकर शांत कराते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विधायक ने किया आर्थिक सहयोग।
जानकारी सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह को दी गई उन्होंने मौके पर अपने प्रतिनिधि केएन सिंह को भेज कर 10 हजार रुपए की तुरंत आर्थिक सहायता दिलवाई।
अपना कोई नही था तो पत्रकारों ने दी चिता को मुखाग्नि।
शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भैसा कुंड धाम निश्चित किया गया और मौके पर शव वाहन के माध्यम से मृतक के शव को भैंसाकुंड धाम ले जाया गया जहां पर मृतक का अपना कोई नहीं होने के कारण पत्रकारों में आशीष सिंह, सुमित सिंह, ऋषि राज गुप्ता विशाल चौधरी आदि ने चिता को मुखाग्नि देकर हिंदू रीति रिवाज से शव का अंतिम संस्कार करवाया और बेसहारा हुई वृद्धा की हर संभव मदद करने बात कही। अंतिम संस्कार के बाद शनिवार को अस्थियां कलश के साथ वृद्धा को सौप दी जाएगी। और भविष्य में भी वृद्धा की हर संभव मदद के लिए अवध प्रेस क्लब के संरक्षक ई. योगेंद्र सचान, सह संरक्षक अविनेंद्र सिंह राठौर, अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान समेत समस्त पदाधिकारी सदस्य गण हर संभव मदद किए जाने को लेकर तत्पर हैं।