गुरुवार, 23 मई 2024

मऊ :पीएम मोदी के मऊ आगमन को लेकर तेज हुई तैयारिया।||Mau:Preparations have intensified for PM Modi's arrival in Mau.||

शेयर करें:
मऊ :
पीएम मोदी के मऊ आगमन को लेकर तेज हुई तैयारिया।
भाजपा सुभासपा के साथ  प्रशासनिक अमला भी अनवरत सभा स्थल पर जुट रहे है।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी लोकसभा चुनाव उतरे  सुभासपा प्रत्याशी के समर्थन मे  प्रचार करने मऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 
उनके 26 मई को प्रस्तावित दौरे के लिए भाजपाई तथा प्रशासनिक अमला के दल सदस्य रतनपुरा के पास मेउडी ग्राम के  मैदान में रैली स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। 
मेउडी ग्राम के मैदान में प्रधानमंत्री की रैली के लिए आवश्यक वस्तुओं को तेजी से उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिए सामान पहुंच रहा है। इस रैली के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए भाजपा व प्रशासन अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।
 इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल,पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, संजीव प्रताप सिंह, अशोक सिंह, मनोज राय दुर्गेश वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
सपा को एक और पार्टी ने दिया समर्थन।
घोसी लोक सभा के इंडिया गठबंधन उम्मीदवार  राजीव राय को एक और क्षेत्रीय पार्टी ने अपना  समर्थन देना एलान किया । राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने घोसी लोक सभा के   सपा उम्मीदवार राजीव  राय को समर्थन करते हुए सयुक्त प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी साझा की।