शुक्रवार, 17 मई 2024

मऊ:. जनचौपालों व नुक्कड़ सभाओं कर जनता से आशीर्वाद मांगा : डॉ अरविंद राजभर।||MauSought blessings from the public by holding public meetings and street corner meetings: Dr. Arvind Rajbhar.||

शेयर करें:
मऊ
जनचौपालों व नुक्कड़ सभाओं कर जनता से आशीर्वाद मांगा : डॉ अरविंद राजभर।
दो टूक : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिब व  घोसी लोकसभा से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार डॉ अरविंद राजभर ने आज मऊ के घोसी विधानसभा का सघन दौरा किया तथा विभिन्न गाँव में जनचौपालों व नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर जनता से आशीर्वाद मांगा।इस क्रम में उन्होंने सहादतपुरा,मानिकपुर ज़मीन हाजीपुर,पीढ़वल,भरौली मलिक,गोरिडिह,घोसी क़स्बा,भिखमपुर,शिवमंदिर घोसी,महुआर,में में आयोजित जनचौपालों को संबोधित किया। बताया कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सब कृत संकल्पित हैं।उन्होंने कहा कि इस बार ईवीएम में कमल निशान की जगह छड़ी निशान रहेगा अतः आपको भ्रमित नही होना है।आपका वोट छड़ी को जाएगा लेकिन मिलेगा जाकर कमल में।उन्होंने जनता को समझाते हुए कहा कि छड़ी ही कमल है।डॉ अरविंद राजभर को सुनने के लिए हर सभाओं में लोगों का हुजूम उमड़ रहा था। एनडीए की सरकार ने पिछले दस में विश्व के मानचित्र में भारत को एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का काम किया। जबकि पूर्व में सपा, बसपा की सरकार में चारों तरफ भय भूख भ्रष्टाचार का बोलबाला था। आज सपा के अत्याचार को घोसी लोकसभा जनता भूली नहीं है सपा की सरकार में रोज रोज के दंगे फसाद से प्रदेश त्राहि त्राहि कर रहा था लेकिन एनडीए शासन ने देश को दंगाईयों से मुक्त करते हुए देश प्रदेश में कानून का राज कायम किया। छड़ी पर आशीर्वाद घोसी की जनता दी तो घोसी अब पीछे मुड़कर नहीं देखेगा और डबल इंजन से जुड़कर विकास की पटरी पर दौड़ेगा। आज मऊ,समेत अन्य जिलों से फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ जुड़कर नये भारत के नये उत्तर प्रदेश का नया मऊ बन चुका है। ऐसे में हमें नि:संकोच और बेझिझक छड़ी को जिताने के अभियान के साथ जुड़ना है। 
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता  गनेश सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभासपा  फागु सिंह जी क्षेत्रीय मंत्री भाजपा  अखिलेश तिवारी जी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा  रविन्द्र उपाध्याय जी, पूर्व चेयरमेन भाजपा  रामानुज सिंह "चुन्नू ",भाजपा नेता श्री चंद्रशेखर जी, ग्राम प्रधान अमरेंद्र राजभर जी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा सूरज गौड़ जी, मंडल मंत्री भाजपा हरेंद्र कुमार राजभर जी ,श्री बेचू राजभर जी आदि उपस्थित थे।