मऊ :
अनियंत्रित कार बादाम शेख की गाड़ी से टक्कर में दो भाई घायल।
दो टूक : मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर के पास शुक्रवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार ने साइड में खड़ी बादाम शेक वाली वैन को टक्कर मार दिया।कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार वर्षीय मनीष राजभर पुत्र राजकुमार राजभर उम्र 32 वर्ष निवासी बाड़ा थाना कोपागंज कार में सवार होकर मऊ की तरफ से अपने घर बाड़ा जा रहा था।इसी दौरान सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर के पास सड़क के किनारे एक वैन में बादाम शेक बेच रहा था। तभी कर ने अनियंत्रित होकर बादाम शेख की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमें कार चालक अभीषेक राजभर पुत्र राजकुमार राजभर उम्र 26 वर्ष व बड़े भाई मनीष राजभर पुत्र राजकुमार राजभर उम्र 32 वर्ष घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से आनन- फानन में 108 एंबुलेंस मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।मनीष राजभर नवोदय विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।