गोण्डा :
संदिग्ध परिस्थियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव।
दो टूक : गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत पूरेमहा के लोनियन पुरवा गाँव की रहने वाली ईशा का शव घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थियों में पाया गया।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार ईशा की उम्र करीब 18 वर्ष, इंटर की छात्रा थी और अपने घर पर लड़कियों को सिलाई सिखाती थी। ईशा की माँ साबरमती ने बताया की परसों शुक्रवार की रात खाना खा सब छत पर सोने चले गए थे।
सुबह ईशा घर में नही मिली तो आस पड़ोस में काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नही चला शनिवार पूरा दिन और वो घर नही लौटी रविवार को बगल में स्थित देवर के कमरे से दुर्गन्ध उठने की सूचना ग्राम प्रधान को दी गयी जहां ईशा का शव पाया गया। सूचना पर धानेपुर थाना अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया और पूछताछ के बाद आवश्यक लिखा पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया की परिजनों ने आत्महत्या करने की सूचना दी है। लड़की के गायब होने की सूचना नही दी गयी थी। दो दिनों में शव से उठती इतनी दुर्गन्ध कुछ और ही इशारा कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कारणों का पता चल सकेगा।
खण्डहर से दुर्गंध आने हुई घटना की जानकारी।
ईशा की माँ ने बताया की उसके पिता दुःख हरन चौहान बंगलौर में रह कर मजदूरी करते है। अभी एक हफ्ते पहले वे घर से बंगलौर गए हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। ईशा उनमे सबसे बड़ी थी। पास के ही ममता इंटर कालेज में पढ़ती थी तथा घर पर लड़कियो को सिलाई सिखाया करती थी। उन्होंने किसी प्रकार विवाद व ऐसी कोई वजह नही बताई जिससे ईशा को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा हो। जिस कमरे में ईशा का शव पाया गया है उसमे करीब 15 सालों से कोई नही रहता कमरा ईशा के चाचा का है वे शंकर चौराहे पर रहते है। कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है। परिजनों ने हर जगह ईशा की तलाश किया, केवल इस कमरे को छोड़ कर हर जगह की, ईशा के न मिलने की सूचना पुलिस को नही दी गयी, दुर्गन्ध उठने पर लोगो को जानकारी हुयी है।