मंगलवार, 4 जून 2024

अम्बेडकर नगर:सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने बीजजेपी के रितेश पाण्डेय को हराया।||Ambedkar Nagar:SP candidate Lalji Verma defeated BJP's Ritesh Pandey.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर:
सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने बीजजेपी के रितेश पाण्डेय को हराया।।
ए के चतुर्वेदी।
दो टूक : अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने बड़े अंतराल से जीत दर्ज की। सपा के लालजी वर्मा ने भाजपा के रितेश पांडेय को वोट से हराया। सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा 1 लाख 34 हज़ार 42 मतों से विजयी हुए। बसपा उम्मीदवार कमर हयात अंसारी तीसरे नंबर पर रहे।
*सपा के लालजी वर्मा विजयी हुए*
अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट पर सपा के लालजी वर्मा ने जीत दर्ज किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में पहले पोस्टर बैलेट की गिनती में सपा आगे रही। वही ईबीएम की गिनती के पहले राउंड से ही सपा की बढ़त शुरू हो गयी, जो आखिरी राउंड तक चलती रही।
*कटेहरी से विधायक है लालजी वर्मा*
लोकदल से राजनीति की शुरुआत करने वाले लालजी वर्मा पहले एमएलसी बने। उसके बाद वह बसपा में शामिल होकर पहले टांडा फिर कटेहरी से विधायक बने। 2022 के चुनाव से पहले लालजी वर्मा को बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी से निकाल दिया और वह सपा में शामिल हो गए। सपा ने उन्हें कटेहरी से चुनाव लड़ाया और वह छठवीं बार जीतकर विधानसभा पंहुचे। लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2024 में उन्हें अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट से टिकट दिया लालजी वर्मा चुनाव जीते।मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 -14 टेबल लगाए गए है। कुल 70 टेबल पर मतगणना होगी। इसके अलावा 10 टेबल और भी लगेगा, जिस पर पोस्टल बैलेट पेपर से पड़े मतों की गणना होगी। मतों की गणना के लिए लगभग 300 कर्मचारियों को लगाया गया है। जिले में पांच विधानसभा सीट अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, कटेहरी और आलापुर है, जिसमे आलापुर विधानसभा सीट संतकबीर लोकसभा सीट में आती है।
*70 टेबल पर होगी मतगणना, विधानसभा क्षेत्र के लिए लगेंगे 14-14 टेबल*
लोकसभा चुनाव में हुए मतदान की मतगणना के लिए 70 टेबल लगाये जायेंगे। प्रत्येक विधानसभा पर 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। विधानसभा सीट अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर व टांडा अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट के लिए जबकि विधानसभा सीट आलापुर के मतों की गणना सन्तकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए होगा। इसके अलावा 10 टेबल ऐसी लगेंगी, जिस पर पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से पड़े मतों की गणना की जाएगी। मतगणना 32 राउंड की होगी।
*आठ प्रत्याशी है मैदान में*
लोकसभा सीट पर आठ उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है, लेकिन मुख्य मुकाबला मौजदा सांसद भाजपा उम्मीदवार रितेश पांडेय औऱ सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा के बीच होगा।