शुक्रवार, 21 जून 2024

आजमगढ़ : भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर।||Azamgarh : Listeners were moved after listening to the description of Lord Shri Krishna's childhood antics.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर।
सिध्देश्वर पाण्डेय।
दो टूक : आजमगढ़ जनपद के फूलपुर नगर के बाबा परमहंस जी मंदिर परिसर में चल रहे संगीतमई श्री मद भागवत कथा सप्ताह के पांचवे दिन गुरुवार को  व्यास पीठ से कथा वाचक प्रभु दयाल जी ने कहा कि अपने भक्त को पापी के मुख से निकाल जीवन प्रदान करते हैं । भगवान श्रीकृष्ण की लीला सुनकर भक्त श्रद्धालु  भाव विभोर हो गए । 
 भगवान श्रीकृष्ण जब वकासुर नन्द गांव में मुंह खोल कर बैठा तो श्री कृष्ण के सभी साथी गुफा समझ कर उसके मुंह में चले जाते हैं। जब बाल गोपाल कृष्ण ने दिव्य दृष्टि से जानकारी ली तो वकासूर का मुंह फाड़ कर सभी मित्र की रक्षा करते हैं। प्रभु दयाल जी महाराज ने बड़े ही मनोरम ढंग से भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का वर्णन किया। श्री भागवत कथा सुन सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। श्लोक बुंदेला जी के भक्ति का कोई तू जतन कर ले,, रोज थोड़ा, थोड़ा हरि का भजन कर ले,,, आदि सुमधुर संगीत पर नृत्य करने लगे। पूरा वातावरण बाल गोपाल की छवि का दीवाना हो उठा। नन्द बाबा और गांव वासियों से इन्द्र की पूजा रोक गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई। गोवर्धन पर्वत की नहलाने के लिए मानसी गंगा बहाई। वैदिक मंत्रों से पुरोहित अजीत पांडेय ने गोवर्धन पर्वत के स्वरूप की पूजा आयोजक श्री मति दुर्गा देवी मोदनवाल ,, अजय मोदनवाल से कराई। ५६ भोग लगाया। नन्द बाबा की गोवर्धन पर्वत के स्वरूप कथा परिसर में झांकी निकाली गई।
इस अवसर पर दुर्गा देवी मोदनवाल, अजय मोदनवाल,ऊषा देवी, उमा, आशा,  चिरंजीव लाल,राकेश विश्वकर्मा, रवि शंकर, सुरेश मौर्य,राजेश मोदनवाल, अभय सिंह लालू, देश मित्र,विष्णु मोदनवाल, मनोज भजन गायक, अनिल बरनवाल मोहन,,सहित गणमान्य और श्रद्धालु ज्ञान यज्ञ के अमृत गंगा का रस पान किया।