रविवार, 2 जून 2024

आजमगढ़ : मनबढ दबंगों ने महन्थ की पीटाई अस्पताल मे भर्ती।||Azamgarh : Unruly goons beat up Mahant and he is admitted in hospital.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
मनबढ दबंगों ने महन्थ की पीटाई अस्पताल मे भर्ती।।
दो टूक : कोतवाली फूलपुर क्षेत्र मे ईदगाह मुड़ियार में बीच बचाव करने गए मुंडेश्वर नाथ मंदिर के महन्थ को मनबढ़ों ने पीटा ,महन्थ के तहरीर पर मुकदमा दर्ज 
विस्तार
आजमगढ़ जिला के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह मुंडियार गांव में रविवार  को वाहन  साइड में  खड़ा करने को लेकर ड्राइवर से विवाद होने पर बीच बचाव करने पर मुंडेश्वर नाथ मंदिर के महंत अनिल जी महराज को  मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया।  पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली  फूलपुर क्षेत्र मुंडियार गांव में स्थिति मुंडेश्वर नाथ मंदिर के महंत अनिल जी महाराज  मंदिर में सोमवार से होने वाले विष्णु महायज्ञ की तैयारी को लेकर वाहन से मुंडियार ईदगाह  में जरूरी सामान लेने निकले थे। ईदगाह मुड़ियार में ड्राइवर वाहन को साइड में खड़ा दिया और अनिल जी महराज सामान लेने लगे इस बीच पीछे से कुछ मनबढ़  किस्म के लोग वाहन से आगए  और ड्राइवर से वाहन को खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। इस पर अनिल जी महराज बीच बचाव करने लगे। विरोध करने के दौरान चार लोगो ने अनिल जी महराज को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर कपड़े को फाड़ दिया। उन्हे  दाहिने बांह में चोट लगी है। कोतवाल शशिचन्द चौधरी का कहना है कि महन्थ की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।