बुधवार, 26 जून 2024

गोण्डा- बीईओ की अध्यक्षता मे नोडल अध्यापको का संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सन्दर्भ मे हुवा अभिमुखिकरण

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- जुलाई माह मे क्षेत्र मे चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान को सफल बनाने को लेकर ब्लॉक इटियाथोक  के मीटिंग हाल मे ख़ास बैठक हुई। बीईओ की अध्यक्षता मे नोडल अध्यापको का संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सन्दर्भ मे अभिमुखिकरण किया गया। बैठक मे बीईओ इटियाथोक उपेंद्र त्रिपाठी एवं बीएमसी यूनिसेफ सूर्यकान्त शुक्ला, पंकज कुमार एचएस समेत नोडल टीचर मौजूद रहे। यहाँ तमाम जरुरी बिन्दुओ पर चर्चा हुई एवं सभी को उनके कार्य बताये गए। अभियान के दौरान आने वाली छोटी बड़ी समस्याओ पर भी विचार विमर्श हुआ।

बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने सभी को उनके कार्य व दायित्व बताये। कहा की जिलाधिकारी, सीडीओ व सीएमओ के द्वारा इस अभियान की निगरानी की जायेगी, इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। बीएमसी यूनिसेफ सूर्यकान्त शुक्ला ने बताया की वेक्टर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान क्षेत्र मे संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दौरान 11 से 31 जुलाई तक घर-घर दस्तक अभियान भी चलाया जाएग। घर-घर दस्तक अभियान के तहत लोगो के घरों तक टीम द्वारा पहुंचकर उन्हें संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ ही बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।