शुक्रवार, 7 जून 2024

गोण्डा :एक वर्ष बीतने के बाद भी अब तक सुविधाओं से महरूम हैं नगरवासी।||Gonda: Even after one year, the citizens are still deprived of facilities.||

शेयर करें:
गोण्डा :
एक वर्ष बीतने के बाद भी अब तक सुविधाओं से महरूम हैं नगरवासी।
दो टूक : गोंडा जनपद के धानेपुर नई नगर पंचायत बनने के बाद धानेपुर सहित इसमें शामिल की गयीं सभी ग्राम पंचायत के लोग साल भर बाद भी सरकारी योजनाओं से महरूम हैं। बता दें की नगर पंचायत धानेपुर में आंशिक रूप से खीरभारी, माधवगंज, मुजेहना को शामिल किया गया है। इन सभी ग्राम पंचायतों में सैकड़ो ऐसी महिलाएं और पुरुष हैं जिन्हें बृद्धा व विधवा पेंशन मिलता था, लेकिन नगर पंचायत में शामिल होने के बाद नई ब्यवस्था लागूं होने की प्रक्रिया अब तक पूरी नही हो पाई जिसके चलते पुराने अथवा नये लाभार्थी साल भर से प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ बहुत सारी ऐसी योजनाएं हैं जिससे लोग महरूम हैं। इस सम्बन्ध में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रक्षाराम वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है की सम्बंधित योजनाओं के आधिकारिक पोर्टल पर अभी नगर पंचायत प्रदर्शित नही हो रहा है। जिसके चलते योजनाएं लोगों तक नही पहुंच पा रहीं हैं। बृद्धा व विधवा पेंशन के लाभार्थियों के फ़ार्म विकास भवन में जमा कर दिया गया था, किन्तु किन्ही कारणों से कार्य अधर में लटका रहा, इसके बारे में खण्ड विकास अधिकारी से वार्ता करके योजनाओं को गति देने की कोशिश की गयी थी लेकिन उन्होंने नगर पंचायत का हवाला दे कर दर किनार कर दिया। बीच में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू हो गयी थी, आचार संहिता समाप्त हुयी है। अब कार्यो में तेजी लाई जायेगी।