शनिवार, 1 जून 2024

लखनऊ :भीषण गर्मी से पीएसी जवान की मौत,मतगणना स्थल रमाबाई मैदान मे तैनात।||Lucknow: PAC jawan died due to extreme heat, he was posted at counting centre Ramabai Maidan.||

शेयर करें:
लखनऊ :
भीषण गर्मी से पीएसी जवान की मौत,मतगणना स्थल रमाबाई मैदान मे तैनात।
■संयुक्त पुलिस आयुक्त पहुचे रमाबाई रैली मैदान ईवीएम रखवाली मे लगे जवानो का लिया हालचाल।
दो टूक:राजधानी लखनऊ के मतगणना स्थल रमाबाई रैली मैदान मे लगी मुरादाबाद की 23 वी वाहिनीं के जी कम्पनी का एक पीएससी जवान ने भीषण गर्मी से शानिवार को डियुटी के दौरान दम तोड़ दिया। रमाबाई आंबेडकर मैदान में चुनावी ड्यूटी पर तैनात था शहर में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ गया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
पीएसी जवान पिछले 11 मार्च से रमाबाई मैदान मे ड्यूटी कर रहा था आज अचानक सीने मे दर्द होने पर साथी जवानो आनन फानन मे अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टर की टीम ने मृतक घोषित कर दिया।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार मूल निवासी सहारनपुर पीएसी जवान आदर्श प्रजापति पुत्र नरेन्द्र प्रजापति 2019 बैच का 23 वीं वाहिनीं पीएसी मुरादाबाद के जी कम्पनी मे हाउस गार्ड जी डी मुंसी पद पर तैनात था।
11 मार्च से रमाबाई रैली मैदान आशियाना लखनऊ में तैनात था जहाँ भीषण गर्मी में पीएसी जवानों के लिए किसी तरह का कोई पंखा है और न ही कूलर का इंतजाम नही है। शनिवार दोपहर अचानक पीएसी जवान आदेश कुमार के सीने मे दर्द शुरु हुआ साथी जवानो ने आनन फाननमे उसे लोकबंधु हास्पिटल ले गए जहां प्राथमिक उपचार करते हुए डाक्टरों ने सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। और सिविल अस्पतालके चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।
जेठ माह के भीषड़ गर्मी में पीएसी के जवान बिना पंखे कूलर के पीएसी के जवान रमाबाई रैली मैदान मे ड्यूटी करने के लिए मजबूर है वही आधिकारि कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे है।
मृतक पीएसी जवान आदेश कुमार की अभी हाल फरवरी माह मे शादी हुई थी छुट्टी न मिलने से घर नही जा पाया और आज हिट वेव का शिकार होकर दम तोड़ दिया।
◆ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
इसके पहले शुक्रवार को मई के आखिरी दिन राजधानी के अधिकतम तापमान ने एक और रिकॉर्ड बनाया। 45.8 डिग्री पारे के साथ शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। बृहस्पतिवार को पारा 45.1 डिग्री था। हालांकि, रात का पारा 32.4 से घटकर 29.3 डिग्री रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार से कुछ राहत के आसार हैं। बूंदाबांदी, हवा और बादलों से पारा कम हो सकता है।
■ दिनकर के प्रकोप को देख ईवीएम रखवाली मे लगे जवानों का लिया हालचाल।
लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के चलते संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने शनिवार दोपहर थाना आशियाना क्षेत्र में स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में ईवीएम स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।
लगातार स्ट्रांग रूम की ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से मिलकर भीषण गर्मी से बचाव हेतु सावधानी बरतने का निर्देश देते हुए हालचाल लिया।।