शनिवार, 1 जून 2024

लखनऊ : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow : Report filed for attempting rape of a woman after entering her house.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास रिपोर्ट दर्ज।।
पति के पहुंचने पर बाइक,मोबाइल छोड़कर भाग आरोपी।
दो टूक : लखनऊ थाना पीजीआई क्षेत्र के गजवरियन खेड़ा,कल्ली पश्चिम में एक शोहदे ने घर में मौजूद अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया शोर मचाने पर उसका पति मौके पर आ पहुंचा शोहदा मोबाइल फोन और बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकला।
पीड़िता ने थाने मे तहरीर देते हुए। पुलिस ने जॉच पड़ताल एवं छानबीन कर रही है।
विस्तार:
मिली जानकारी के पीडिता महिला अपने पति ई रिक्शा चालक के साथ ग्राम गंजवरियन खेडा,कल्ली पश्चिम थाना पीजीआई लखनऊ में रहती है। 
पीड़िता का आरोप है कि बीते बुधवार वह घर में अकेली थी दोपहर बाद 1:30 बजे मनोज कुमार 35 वर्ष निवासी राजाखेडा, मोहनलालगंज लखनऊ घर पर आए पति को पूछते हुए घुस गए। और अकेला देख जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की।
घटना के दौरान ही पीड़िता के पति मौके पर पहुंच गए। जिसे देखकर आरोपी मनोज कुमार गन्दी गन्दी गालिया देते हुये और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया मनोज भागने के दौरन अपनी गाडी जिसका पंजीकृत सं0-UP-32 NF-1383  घर मे ही छोड़ कर भाग गया फोन भी घर मे पड़ा मिला। पीडिता की तहरीर पर
पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।