सोमवार, 24 जून 2024

लखनऊ :बिना नंबर प्लेट की गाड़ियाँ उठा रहीं कूड़ा,मनमानी कर रहे वसूली।||Lucknow : Vehicles without number plates are collecting garbage and collecting money arbitrarily.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बिना नंबर प्लेट की गाड़ियाँ उठा रहीं कूड़ा,मनमानी कर रहे वसूली।।। 
◆नगर निगम के द्वारा कूड़ा उठाने का है मामला।।
दो टूक : लखनऊ नगर निगम ज़ोन 8 की कूड़ा गाड़ियाँ बिना नम्बर प्लेट के चल रही हैं। और कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए प्रति घर से मनमानी वसूली रहे हैं यही नहीं वो रसीद भी नहीं देते हैं। 
रविवार को शारदा नगर द्वितीय वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो ज़ोन 8 कार्यालय से लेकर नगर निगम मुख्यालय तक हड़कंप मच गया और छानबीन शुरु करदी।
विस्तार:
इण्टरनेट पर वायरल हो रही वीडियो की जानकारी के अनुसार लखनऊ नगर निगम जोन आठ के शारदा नगर द्वितीय वार्ड के एकता नगर रायबरेली रोड़ के रहने वाली सीमा दीक्षित ने बताया कि जब से नगर निगम में यह क्षेत्र आया है तब से नगर निगम के कर्मचारियों की मनमानी झेलने पर मजबूर हैं। 
उनका आरोप है कि कूड़ा गाड़ी वाले अपनी मनमानी के मालिक हैं उनके आने का कोई समय निश्चित नहीं है। और हर महीने 500 रुपये की भी माँग करते हैं जबकि 100 रुपये प्रति माह ही नगर निगम द्वारा इसका शुल्क रखा गया है। रविवार दोपहर उनके घर पर कूड़ा गाड़ी आई थी। तभी एक कर्मचारी पैसे माँगने आया जब सीमा दीक्षित 100 रुपये देने लगी तो उसने नगर निगम द्वारा शुल्क 500 रुपये किए जाने की बात बताई। उन्होंने ने रसीद मांगी तो कर्मचारी रसीद देने से मुकर गया। सीमा ने जब नगर निगम से इस बात की शिकायत करने को कहा तो वह वहाँ से भाग निकला। हालाँकि लोगों ने उसे दौड़ाया और उसे पकड़कर उसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। 
◆नगर निगम जोन 8 की आकांक्षा गोस्वामी से चाही तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडिओ से मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।