रविवार, 16 जून 2024

लखनऊ : आशियाना में योग जागरूकता रैली:योग कर स्वास्थ्य रहने का लिया संकल्प।||Lucknow : Yoga awareness rally in Ashiana: People pledged to stay healthy by doing yoga.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
आशियाना में योग जागरूकता रैली:योग कर स्वास्थ्य रहने का लिया संकल्प।।
योग जागरूकता वाहन रैली में करो योग रहो निरोग के नारे लगाए गए।।
दो टूक : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आशियाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसे लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वाधान  में लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आशियाना में सुबह 6:00 बजे योग जागरूकता वाहन रैली  निकाली गई
योग जागरूकता वाहन रैली को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के संरक्षक संजय गुप्ता एवं चिरंजीव भारती स्कूल के निदेशक कर्नल  राजा द्वारा हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विस्तार:
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने बताया समिति के तत्वाधान में 21 जून को चिरंजीव भारती स्कूल सेक्टर एम , आशियाना में बड़ी संख्या में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा
जिसमें आशियाना क्षेत्र  के सभी पार्कों में सुबह योगाभ्यास करने वाले योगाभ्यासी सामूहिक रूप से योग करेंगे
योग जागरूकता वाहन रैली में बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन पर महिलाएं एवं पुरुष सवार होकर निकले तथा योग जागरूकता वाहन रैली में योग जागरूकता का रथ भी साथ में चला  योग का प्रचार प्रसार किया गया, करो योग रहो निरोग के नारे लगाए
योग जागरूकता वाहन रैली की शुरुआत जोनल पार्क आशियाना से हुई तथा समापन चिरंजीवी भारतीय स्कूल सेक्टर एम में किया गया आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा योग के माध्यम से ही स्वस्थ रहा जा सकता है एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए नागरिकों का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है उन्होंने सभी से योग अपनाने की अपील की उन्होंने कहा योग से मन और तन दोनों स्वस्थ रहता है
योग जागरूकता वाहन रैली में  डेनियल हेल्थ केयर मैनेजिंग डायरेक्टर राज दुबे ,वरिष्ठ समाजसेवी संजय मिश्रा, सरस मिश्रा एस के कंस्ट्रक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर(प्रदेश संयोजक) शैलेश कुमार श्रीवास्तव शैलू, इको गार्डन के योगाचार्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संजीव नारायण, बुद्ध पार्क नंबर 3 के योगाचार्य राजकुमार शुक्ला, रजनी शुक्ला,  अन्नु जी,आलोक सिंह, बुद्धा पार्क नंबर 2 से आर. डी वर्मा,आलोक सिन्हा ,राजकुमार हिलोलिया ,गुरुजी, राजीव गुप्ता ,रनजीत सिंह,राम विलास प्रजापति , जोनल पार्क योग कक्षा से पी. डी वर्मा,  सुनील मौर्य, एल. डी चौबे,पूनम सक्सेना ,मधुलिका शुक्ला, कुसुम वर्मा ,सायरा, दीपा, कौशल्या सिंह, हंसा,राकेश श्रीवास्तव, चौबे,भानू प्रताप सिंह,राय साहब,  स्मृति उपवन योग कक्षा से अतुल टंडन,धर्मेद्र अवस्थी ,निषाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आर. के गुप्ता अंतरराष्ट्रीय योग ऑनलाइन योग ग्रुप निदेशक हरिश्चंद्र ओली, एम. पी सिंह जी, प्रदेश महासचिव ओ. पी श्रीवास्तव, आर. के त्रिपाठी  के. बी श्रीवास्तव हरीश श्रीवास्तव,  सी. एम. एस. योग कक्षा से डॉ रश्मि सिंह, वंदना जायसवाल,केंट मंडल अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डाक्टर  चंद्र प्रकाश  गौड़, शामिल रहे ।
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति की पूरी टीम के साथ क्षेत्र के विशाल जन समूह ने इस यात्रा में  घर-घर लोगों में योग के अलख जगाने का संकल्प लिया