लखनऊ:
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर,भंडारे का आयोजन।
दो टूक: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल का जन्म दिन, उतरटिया व्यापार मंडल ने बड़े धूमधाम से मनाया गया।
विस्तार:
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की शाखा, उतरेटिया उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापार मंडल कार्यालय ललित इलेक्ट्रिकल्स, पर भंडारा आयोजित कर,शरबत एवं बूंदी का वितरण कराया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप बंसल, एवं प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल द्वारा किया गया। इसमें उतरेटिया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना संरक्षक सत्येंद्र सिंह, विजय श्रीवास्तव , महिला अध्यक्ष बीनू मिश्रा एवं नीलमथा व्यापार मंडल अध्यक्ष मलखान यादव, तेलीबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष पतंजलि यादव, बांग्ला बाजार प्रभारी सनत गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू महामंत्री चंदन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह उपाध्यक्ष मेहताब उपाध्यक्ष चंद्रसेन यादव संगठन महामंत्री मोहम्मद समीर संगठन मंत्री अंजनी झा एवं दिगंबर एवं शाहजहांपुर की महिला प्रभारी लुबना जिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।