सोमवार, 17 जून 2024

लखनऊ : PGI पुलिस ने टप्पेबाज महिला गैंग का किया खुलासा,6 गिरफ्तार।||Lucknow : PGI police busted a gang of pickpockets for women, 6 arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI पुलिस ने टप्पेबाज महिला गैंग का किया खुलासा,6 गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस टीम सवारियों से टप्पेबाजी करने वाली महिला गैंग के आधा दर्जन महिलाओं को गिरफ्तार कर थाना क्षेत्र मे हुई टप्पेबाजी का खुलासा किया। पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्घ विधिक कार्यवाही करते हुए जेल पहुंचा दिया।। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस टीम लुटेरी महिलाओं तक पहुची।
विस्तार:
पीजीआई इस्पेक्टर ब्रजेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि  थाना क्षेत्र तेलीबाग की रहने वाली वंदना बीते 10 जून दोपहर पीजीआई से दवा लेकर घर जाने के लिए मनीमाउंटा से आटो मे बैठी आटो जैसे आगे बढ़ा तो महिलाओ का भी आकर आटो मे बैठ गया और आपसी झागड़े का ड्रामा कर वंदना के गले से चेन चोरी कर लिया। पीडिता की सूचना पर पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी के सहारे टप्पेबाज महिला गैंग की तलाश कर रही थी। सोमवार तड़के भोर में चौकी इन्चार्ज श्वेता सिंह मय हमराह उ0नि0 विपिन कुमार व सिपाही सन्दीप कुमार व हे0का0 रामू यादव उ0नि0 पवन कुमार व उ0नि0 शिवप्रकाश मिश्रा, म0उ0नि0 पिंकी म०हे0का0 मनोरमा उपाध्याय व म0का0 पायल के साथ थाना क्षेत्र मे गस्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आवास विकास बस अड्डा के पास वृन्दावन
 से छ महिलाओं को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर घटना का खुलासा हुआ।
पकड़ी गई आरोपी महिलाएं जनपद गोरखपुर बड़हलगंज निवासी,महिमा,अनीता , टोनी, काजल, ज्ञानती, झांसी नाम बताया है। जो वृन्दावन योजना मे झुग्गी बनाकर रहती है इनके आदमी मजदूरी करते है। इन लोगों ने आटो सवार एक महिला को भ्रमित करके उसके गले से चैन चोरी कर ले गई थी। चोरी की गयी चैन को बेचने से बचे 52270 रुयपे की बरामद हुआ है। इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। थाने मे दर्ज मुकदमे मे दाखिल कर आरोपी महिलाओं के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।