सोमवार, 24 जून 2024

सुल्तानपुर:जनपद के ज्ञानपुंज का दिल्ली में हुआ सम्मान।।||Sultanpur:The knowledge of the district was honored in Delhi.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर:
जनपद के ज्ञानपुंज का दिल्ली में हुआ सम्मान।।
◆विश्व की महान साहित्यिक हस्तियों के द्वारा मिला सर्वेश को ज्ञान विभूषण सम्मान।
दो टूक : धराधाम इंटरनेशनल और एशिया बुक आफ रिकार्ड के संयुक्त तत्वावधान में रिवरसाइड स्पार्ट क्लब एक्सटेंसन मयूर विहार नई दिल्ली में विशेष साहित्यिक विभूतियों को सम्मानित किया गया जिसमें जनपद सुलतानपुर के साहित्यकार सर्वेश कान्त वर्मा सरल को चयनित कर ज्ञान विभूषण सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। जहां धराधाम इंटरनेशनल के फाउंडर डॉ सौरभ, मुख्य अतिथि डॉ नरेन्द्र शर्मा वाइस चांसलर मदरहुड युनिवर्सिटी रुड़की उत्तराखंड, डॉ नारायण यादव डाइरेक्टर एशिया बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया,ग्याछो रिम्पोछे मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट गवर्नमेंट आफ नेपाल, डॉ बी यम वाइस एशिया बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड श्री लंका जैसे अन्य महान हस्तियां उपस्थित रहीं।
        जनपद को साहित्यिक योगदान से गौरवान्वित करने वाले सर्वेश कान्त वर्मा सरल पेशे से रामरती इंटर कालेज द्वारिकागंज सुलतानपुर में शिक्षक हैं। इनकी द्वारा लिखी यूपी बोर्ड की हिंदी की 6 पुस्तकें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पढ़ाई जा रही हैं।इनकी रचनाएं आई सी यस ई बोर्ड की पुस्तक में शामिल हैं।कई साझा संकलन का संपादन भी किया है। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश में इनका काव्यपाठ भी प्रसारित हो रहा है।विश्व के कई देशों की संस्थाओं ने इन्हें सम्मान प्रदान किया है। स्वभाव से सरल, मृदुभाषी सर्वेश का सामाजिक कार्यक्रमों में भी योगदान रहता है।यह एक अच्छे मंच संचालक भी हैं।
        इस उपलब्धि से डॉ राम प्यारे प्रजापति, आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप,पवन कुमार सिंह, दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश, बृजेश वर्मा, रमेश चंद्र नंदवंशी, राज बहादुर राना, कवियत्री सुनीता श्रीवास्तव जैसे उत्कृष्ट साहित्यकार और भूपेंद्र नाथ वर्मा प्रबंधक, डॉ राम जीत प्रधानाचार्य रामरती कालेज एवं जनपद के प्रबुद्ध लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं ज्ञापित किया।