रविवार, 21 जुलाई 2024

अम्बेडकर नगर :मत्स्य विभाग मंत्री ने पूजन के उपरांत शंकरी वाटिका (पीपल, बरगद तथा पाकड़) किया गया रोपित।||Ambedkar Nagar:After the worship, the Minister of Fisheries Department planted Shankari Vatika (peepal, banyan and pakkad).||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
मत्स्य विभाग मंत्री ने पूजन के उपरांत शंकरी वाटिका (पीपल, बरगद तथा पाकड़) किया गया रोपित।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान 2024 कार्यक्रम तहसील भीटी अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रतापपुर चमुर्खा में आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ संजय निषाद मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी डॉ हरिओम पांडे, डी एफ ओ डॉ उमेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार,अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक, भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी, जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे। मंत्री द्वारा पूजन के उपरांत शंकरी वाटिका (पीपल, बरगद तथा पाकड़) रोपित किया गया। साथ ही साथ एमएलसी, डीएफओ ,अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी भीटी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण जन अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा खूबसूरत ढंग से किया गया। मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि 'हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।'पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ों की रक्षा करें, जो भी पेड़ लगाए जा रहे हैं उनकी आगे देखभाल करते रहे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वृक्षारोपण का मुख्य थीम एक पेड़ मां के नाम हर खेत पर मेड हर मेड पर पेड़ हैं।एमएलसी द्वारा भी वृक्षारोपण के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया।इसके साथ ही जनपद को विभिन्न विभागों को गृह विभाग/पुलिस विभाग - 8600
उद्यान विभाग -166374
स्वास्थ्य -12775
श्रम विभाग -2880
उच्च शिक्षा विभाग - 19452प्राविधिक शिक्षा- 6372बेसिक शिक्षा विभाग -14896
माध्यमिक शिक्षा विभाग- 12194ऊर्जा विभाग -3583उद्योग विभाग -13026सहकारिता विभाग -7600
पशुपालन विभाग -4266
कृषि विभाग -350000
जल शक्ति विभाग -11732लोक निर्माण विभाग- 12701
नगर विकास विभाग-24433पंचायती विभाग -137579
ग्राम विकास विभाग- 1348671
पर्यावरण विभाग -80676
वन विभाग -1224700 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष संबंधित अन्य विभागों द्वारा वृक्षारोपण कराया गया।