गुरुवार, 11 जुलाई 2024

अम्बेडकर नगर :मालीपुर पुलिस टीम द्वारा दो वारण्टी को किया गिरफ्तार।||Ambedkar Nagar:Malipur police team arrested two warrantees.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
मालीपुर पुलिस टीम द्वारा दो वारण्टी को किया गिरफ्तार।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के थाना मालीपुर पुलिस टीम ने दो वारण्टियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर सक्षम न्यायालय मे पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।।
विस्तार:
पुलिस अधीक्षक डॉ० कौस्तुभ द्वारा अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस अधीक्षक  पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी थाना मालीपुर के नेतृत्व में उ0नि0 धीरज कुशवाहा मय हमराही कर्म0गण द्वारा 02 वारंटी मंशाराम पुत्र श्रीराम उम्र करीब 40 वर्ष एवं गरीब पुत्र नगेसर उम्र करीब 59 वर्ष नि(गण धवरुआ केवटहिया थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर सम्बन्धित फौ०वाद सं0 3075/20 एनसीआर नं0 20/97 धारा 323/504 IPC थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर न्यायालय सिविल जज जू०डि0 जे०एम० टाण्डा अम्बेडकरनगर को आज दिनांक 10.07.2024 को वारण्टी मंशाराम को समय करीब 4.00 बजे व वारण्टी गरीब को समय 4.15 बजे वारण्टी उपरोक्त के घर से गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया।