शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

अम्बेडकर नगर :नगर पंचायत की मझधार में डुबती नईयां कों पार लगा पाएंगे नवागत अधिशासी।||Ambedkar Nagar:Will the newly appointed executive be able to steer the sinking boat of the Nagar Panchayat across?||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
नगर पंचायत की मझधार में डुबती नईयां कों पार लगा पाएंगे नवागत अधिशासी।
◆चार अधिशासी अधिकारियों ने आकर जा चुके।।
ए के चतुर्वेदी ।
दो टूक : अम्बेडकर नगर के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता जब से सपथ ग्रहण किए हुए हैं तब से आज तलक तीन अधिशासी अधिकारी चार्ज लेकर छोड़ चुके हैं जनपद अम्बेडकरनगर के भारतीय जनता पार्टी के इकलौता नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता अपने कारनामों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। आखिर जनता में सरेआम चर्चा हो रही है चार  अधिशासी अधिकारी कार्य भार को  पंचायत अध्यक्ष की नईयां बीच मझधार में छोड़ना पड़ा यह सवाल नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में गूज रहीं हैं यह साबित हो गया कि सत्ता की कुर्सी पर बैठकर तानाशाह की तरीके नगर पंचायत चलाना चाहते हैं । गौरतलब है। 
मिली जानकारी के अनुसार अधिशासी अधिकारी मनोज सिंह ,जलालपुर अधिशासी अधिकारी कुछ दिन  नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा का कार्य भार देखा उसके बाद फिर नगर पंचायत जहांगीरगंज अधिशासी अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी कार्य भार देखें अभी दो महीना पहले  मनोज यादव अधिशासी अधिकारी चार्ज नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा लिए हुए हुआ था नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता से पीड़ित होकर सभी  लोगों ने अपना खुद ही तबादला करवा लिया नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में यह चर्चा सरेआम हो रहा है । कैसे नगर पंचायत अध्यक्ष नगर वासियों को सरकार का लाभ पहुंचा पाएंगे अगर तबादला सिलसिला जारी  रहेगा तो नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में अधिकारी अपना तबादला करते रहे तो शायद विकास में ग्रहण लग सकता है। जनता की आस टूटती नजर आ रही है। जहां एक तरफ जिला अधिकारी अविनाश सिंह जनता के विकास और न्याय के लिए तात्पर्य पर खड़े रहते हैं वहीं पर आज किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हैं। क्या भारतीय जनता पार्टी के इकलौता नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के ऊपर जिला प्रशासन नकेल कस पाएगी या खुले आम मनमानी घर जानी करते रहेंगे या बहुत से सवाल खड़े हैं। क्या जिला प्रशासन नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के जनता को न्याय व विकास  लाभ दिला पाएंगे यह किसी चुनौती से कम नहीं है 
◆नवागत अधिशासी अधिकारी संजय कुमार जैसवार के राहों में पग पग पर कांटे।
 नवागत अधिशासी  अधिकारी संजय कुमार जैसवार  कांटों की राह पर चल कर नगर पंचायत की मजधार में डुबती नईयां पार लगा पाए यह चर्चा नगर पंचायत में जोर सोर से हो रहा है अगर नवागत अधिशासी अधिकारी संजय कुमार जैसवार बीच मजधार में डुबती नईयां कों छोड़ कर जाते हैं इस पर हमारी नजर बनी रहेगी.. भारतीय जनता पार्टी इकलौता नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता सत्ता की कुर्सी पर बैठकर तानाशाह के तरीके से नगर पंचायत को चलना चाहते हैं।  नवागत अधिशासी   विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाएंगे यह किसी चुनौती कम नहीं है।