बुधवार, 10 जुलाई 2024

गोण्डा- संचारी रोग नियंत्रण अभियान के मद्देनजर इटियाथोक ब्लाक के ग्रामो का हुआ निरीक्षण

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- वर्तमान मे चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के मद्देनजर इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत निर्वहनजोत व आनंदूपुर व आसपास के मजरो का 10 जुलाई को निरीक्षण किया गया। मौके पर रहीं सम्बंधित आशा बहु को जरुरी दिशा निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य शिक्षा, सोर्स रिडक्शन, संचारी रोग से बचाव एवं लक्षण आदि विषयों पर बृहद जानकारी दी गई। साथ ही अभियान के अंतर्गत समस्त उचित कार्रवाई की गई। इस दौरान जनपद स्तरीय Epidimologist हसन इफ्तिखार, एमआई पुष्पेंद्र मिश्रा, मलेरिया कर्मचारी अल्केश, इटियाथोक CHC के BCPM दिनेश कुमार मौजूद रहे।

टीम मे रहे एमआई पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया की ब्लाक क्षेत्र मे 1 जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुवात हुई है जो पुरे माह चलेगा। उन्होंने बताया की वेक्टर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, कालाजार आदि की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान क्षेत्र मे संचालित है। इसके साथ ही इसी दौरान 11 से 31 जुलाई तक घर-घर दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया की इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित 12 विभाग मिलकर संचारी रोगों से मुकाबला करेंगे।

बीसीपीएम दिनेश कुमार ने बताया की घर-घर दस्तक अभियान के तहत लोगो के घरों तक टीम द्वारा पहुंचकर उन्हें संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ ही बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।इस अभियान के दौरान लोगो को मलेरिया रोग समेत मच्छरो से होने वाली अन्य बीमारियो की जानकारी देकर उनको मछरदानी लगाने समेत बचाव के अन्य उपायो की जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत संचारी रोगों, दिमागी बुखार, चिकनगुनिया, डेंगू समेत मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।