गुरुवार, 11 जुलाई 2024

गोण्डा : नाबालिग से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास मामला पहुचा थाने।||Gonda : The case of molestation and attempted rape of a minor reached the police station.||

शेयर करें:
गोण्डा : 
नाबालिग से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास मामला पहुचा थाने।।
दो टूक : गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास पर माँ ने आरोपी के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है।
शिकायती पत्र में बताया है की बुधवार की शाम उसकी सोलह वर्षीय लड़की जब घर से खेत में गोबर फेंकने जा रही थी तभी रास्ते में उसके गाँव का रहने वाला एक युवक हाथ पकड़ कर जबरदस्ती गन्ने के खेत में घसीट ले गया और उसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की जिसका विरोध करते हुए लड़की उसके चंगुल से किसी तरह भाग कर अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। लड़की ने बताया की इससे पहले भी आते जाते समय कई बार लड़के ने छींटाकशी व छेड़छाड़ की लेकिन डर की वजह से घर पर किसी को बताया नही लेकिन बुधवार की शाम आरोपी ने अस्मिता लूटने की कोशिश की तब उसने अपनी माँ को जानकारी दी।

थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया की मामले में कार्यवाही की जा रही है।