शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

गोण्डा : सड़क किनारे अंडे और चूजे फेंके जाने से लोग परेशान।||Gonda : People are upset due to eggs and chicks being thrown on the roadside.||

शेयर करें:
गोण्डा : 
सड़क किनारे अंडे और चूजे फेंके जाने से लोग परेशान।।
दो टूक : गोंडा उतरौला मार्ग पर प्लास्टिक की बोरियों में अंडे और चूजे फेंके जाने से राहगीर व स्थानीय लोग परेशान है।
सोनबरसा पोखरे पर स्थित ज्वाला देवी मन्दिर व आश्रम परिसर के निकट भारी मात्रा में अंडे व मृत चूजे मिलना लोगों की परेशानी का सबब बन गया है। आश्रम के महंत छोटे बाबा ने इस बात की सूचना जिले अधिकारियों को देने की बात कही है।
उन्होंने बताया है की कुछ लोग जानबूझ कर ऐसी हरकत हैं जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हों, ऐसे लोगों के विरुद्ध प्रशासन कड़ी कार्यवाही करे।
विस्तार:
बता दें की प्लास्टिक बोरियों में भर कर अंडे चूजे इस सड़क के कई स्थानों पर फेंके गए है।
सोहिला झील में बना राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निकट भी भारी मात्रा में ऐसी बोरिया फेंकी गयी हैं। जिसकी सड़न से उठने वाली दुर्गन्ध लोगों की परेशानी का सबब बनी हुयी है। इन सभी स्थानों पर बोरियां कब और किसने फेंकी हैं इसकी जानकारी किसी को नही है। लोगों के मुताबिक़ रात के अँधेरे में ये हरकत की गयी है।