सोमवार, 22 जुलाई 2024

गोण्डा : बहन सगे भाई पर पिटाई का आरोप लगा कर वीडियो किया वायरल।।||Gonda : Sister made a video viral accusing her brother of beating her.|||

शेयर करें:
गोण्डा : 
बहन सगे भाई पर पिटाई का आरोप लगा कर वीडियो किया वायरल।।
दो टूक : गोंडा जनपद थाना धानेपुर क्षेत्र के रहने वाली किशोरी ने अपने सगे भाई व उनकी पत्नियो पर पिटाई कर जान से मारने का आरोप लगाते हुए वीडियो शनिवार सोशल मिडिया पर वायरल किया था। पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया और छानबीन कर किशोरी से तहरीर देने की बात कही।
विस्तार : 
बताते चले कि शनिवार को वायरल विडियों में किशोरी मिटटी कीचड़ से सनी दिखाई दे रही है। जिसमे वह बता रही है की खेत में धान की रोपाई कर रही थी तभी उसके भाई ने किसी बात को लेकर पिटाई करने लगा। लड़की बता रही है की खेत कीचड़ में ही उसे औंधे मुहँ दबाये रखा उसके बाद जब दुपट्टे से गला कसकर जान से मारने की कोशिश की किसी तरह उसके चंगुल से बचक भाग कर जान बचाई। किसी से मदद लेकर वो थाने पहुंची और आप बीती सुनाई जहां महिला हेल्प डेस्क की अधिकारी ने उसे कम्प्लेन लिखवा कर लाने को कहा, जब तक वो किसी से शिकायती पत्र लिखवा कर लाती उससे पहले गाँव के ही कुछ लोग उसे समझा बुझा कर अपने साथ लेकर चले गए। वायरल वीडियो को एक्स पर उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग किये जाने के बाद धानेपुर पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। 
◆पुलिस के मुताबिक छानबीन की तो पता चला की किशोरी थाना क्षेत्र के अर्जुन सिंह बनकटी की रहने वाली है। हल्का के दरोगा परशुराम सिंह ने रविवार की शाम उसके घर पहुंच कर किशोरी से बात-चीत कर वास्तविक घटना का पता लगाया तो मालूम हुआ की किशोरी के पिता की मौत सात वर्ष पहले हो चुकी है तब से वो अपनी माँ के साथ भाइयों के बीच रह रही है। उसने भाइयों पर आरोप लगाते हुए बताया की उसे खाना कपड़ा बड़ी कसौटी पर मिलता है। बात बात पर उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती है। कई बार उसने उत्पीड़न सहा है। जब हद हो गयी तब उसने शिकायत किया। 
◆ ग्राम प्रधान ने बताया की लड़की मोटे दिमाग की है घर के लोगों का कहना नही मानती है तो घर के लोग डांट डपट देते हैं कोई गम्भीर बात सामने नही आई है। पुलिस ने समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया है। लिखित शिकायत नही हुयी है, वायरल वीडियो के आधार पर पूछताछ की गयी है।