सोमवार, 1 जुलाई 2024

गोण्डा :नगर पंचायत की पहली जन सुनवाई में दिखी सुस्ती।||Gonda: Slowdown was seen in the first public hearing of the Nagar Panchayat.||

शेयर करें:
गोण्डा :
नगर पंचायत की पहली जन सुनवाई में दिखी सुस्ती।
दो टूक : गोंडा जनपद के नई नगर पंचायत धानेपुर गठन के एक वर्ष बाद पहली बार जन सुनवाई का आयोजन ईओ रागिनी वर्मा की अगुवाई में सुनिश्चित हुआ था। लेकिन सोमवार को आयोजन निर्धारित समय दस बजे तक शुरू नही हो सका, इस विषय में कार्यालय पर तैनात कर्मचारियों को कोई जानकारी नही होने की बात सामने आई। ईओ रागिनी वर्मा से वार्ता किये जाने पर उन्होंने बताया की जन सुनवाई के लिए आयोजन किया गया था, खराब मौसम की वजह से आयोजन देरी से शुरू हुआ।

जिसमें ''सम्भव'' अभियान के तहत जन सुनवाई की गयी, आयोजन का पहला दिन था, लोगों को जानकारी नही है। 

इस दौरान ईओ रागिनी वर्मा को महज चार शिकायती पत्र मिले इनमे दो नाली बनावायें जाने से सम्बंधित है, दो हैण्डपम्प से जुड़ी शिकायत प्राप्त हुयी, निस्तारण के लिए पत्रों को अग्रसारित कर दिया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष उमा देवी के प्रतिनिधि रक्षाराम वर्मा ने बताया की सरकार की मंशा के अनुसार नगर वासियों की समस्या निपटाने के लिए ''सम्भव'' अभियान के तहत जन सुनवाई किये जाने का व्यापक प्रचार नही हो पाया है। लोगों को इसकी जानकारी दी जायेगी।