शनिवार, 27 जुलाई 2024

गोण्डा :पुलिस ने सोलर पैनल सहित चोरो को किया गिरफ्तार।||Gonda:Police arrested thieves along with solar panels.||

शेयर करें:
गोण्डा :
पुलिस ने सोलर पैनल सहित चोरो को किया गिरफ्तार।
दो टूक : गोंडा जनपद के थाना धानेपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के सिविल इंजीनियर की तहरीर पर धानेपुर पुलिस ने सोलर पैनल चोरी होने की वारदात पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश में जुटी हुयी थी।
विस्तार:
शनिवार को कड़ी मशक्कत के बाद चोरी किये गए 24 सोलर पैनल के साथ चोरों को  गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया। चोरी करने में रिषभ सिंह, शोभित सिंह, विकास सिंह शामिल रहे तीनो ग्राम गुलरिहा मौजा राजापुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेडकांस्टेबल कुशहर यादव, आनन्द प्रकाश, अशोक यादव, बागीश दूबे, फहीमुद्दीन  खाँ रहे थाना अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया की चोरी होने की घटना पर त्वारित कार्यवाही कर माल सहित चोरों की गिरफ्तारी की गयी है।